फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four arrested with pistol and heroin dropped by drone at the border.

Jammu News: सीमा पर ड्रोन से गिराई पिस्ताैल और हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
Four arrested with pistol and heroin dropped by drone at the border.
जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान से संचालित माॅड्यूल का भंडाफोड़
विज्ञापन

-जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब तक जुड़े तार, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। जम्मू के अरनिया सेक्टर में सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थ गिराए जाने के मामले में पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक इटली निर्मित बेरेटा पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस के साथ बड़ी मात्रा में हेरोइन और अफीम बरामद की है। ये हेराेइन सीमा पार से गिराई गई थी। इस नेटवर्क के तार पंजाब से भी जुड़े हैं।
पुलिस स्टेशन अरनिया की टीम ने गत 3 अक्तूबर की रात करीब 10:45 बजे तमाला पुल पर नाका लगाया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी में राहुल कुमार निवासी तरेबा के पास से 264 ग्राम हेरोइन, एक सिल्वर रंग की बेरेटा पिस्तौल, दो मैगजीन और चार राउंड बरामद किए गए। दूसरे आरोपी अजय कुमार उफ रब्ब निवासी तलहाड़ से 276 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अजय कुमार उर्फ सैम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 464 ग्राम अफीम और 13.3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच आगे बढ़ी तो इसके तार पंजाब से जुड़े। इसके बाद पुलिस ने पंजाब निवासी जगनप्रीत रंधावा उर्फ जग्गी को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडलर्स से दो खेपें मिली थीं, पंजाब में होनी थी सप्लाई
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों को पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से ड्रोन के जरिए दो खेपें मिली थीं। इसे पंजाब में सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि अरनिया, सांबा, कठुआ, अखनूर, राजोरी और पुंछ जैसे सीमावर्ती इलाके अक्सर ऐसे असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहते हैं। इस नेटवर्क से और भी लोग जुड़े हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।


सुनसान इलाकों का हो रहा इस्तेमाल
अरनिया सेक्टर में ड्रोन ड्रॉपिंग के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार हाल ही में चक शेरा और तरेबा गांव के बीच ऐक नाले के पास ड्रोन से नशीला पदार्थ गिराया गया था। बाढ़ में इस क्षेत्र का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था और वर्तमान में आवाजाही बंद है। क्षेत्र के सुनसान होने का फायदा उठाकर तस्कर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed