फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four and a half lakhs cheated from two people of Reasi district in Jammu and Kashmir in name of sending to Canada

जम्मू-कश्मीरः कनाडा भेजने के नाम पर दो लोगों से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी

Tue, 08 Sep 2020 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four and a half lakhs cheated from two people of Reasi district in Jammu and Kashmir in name of sending to Canada
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कनाडा भेजने के नाम पर जम्मू संभाग में रियासी जिले के दो लोगों से 4.59 लाख रुपये की ठगी की गई। जालसाजी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने मोहाली के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जिले के पौनी के रहने वाले मनप्रीत सिंह और गगनदीप कौर ने क्राइम ब्रांच को लिखित शिकायत की। जिसमें कहा कि मोहाली की वीएफएस ग्लोबल एसोसिएट कंपनी के मालिक आदित्य और दो सहयोगी दलजीत सिंह व लवप्रीत सिंह ने उनसे कनाडा भेजने के लिए संपर्क किया। मनप्रीत और गगनदीप आरोपियों के झांसे में आ गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने पहले वीजा देकर काम दिलाने के नाम पर पैसे मांगे। बताया गया कि स्वास्थ्य बीमा और मेडिकल चेकअप के लिए पैसे भेजने हैं। दोनों पीड़ितों ने पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा दूतावास और फिंगर प्रिंट के नाम पर और पैसे मांगे। कुल मिलाकर 4.59 लाख रुपये ले लिए। लेकिन इसके बाद न तो वीजा मिला और न ही पैसे वापस दिए गए। क्राइम ब्रांच ने शिकायत मिलने के बाद शुरुआती जांच कर मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed