पूर्व मंत्री ने नहीं छोड़े सरकारी बंगले, नए परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में उमर सरकार के पूर्वमंत्री अब तक अपने सरकारी बंगलों में डेरा जामाए हुए हैं। जिसके चलते नये मंत्रियों को रहने में परेशानी हो रही है। इस्टेट डिपार्टमेंट ने पूर्व मंत्रियों को बंगले खाली करने का नोटिस जारी किया है।
एक मार्च को भाजपा पीडीपी की गठबंधन सरकार के 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद इस्टेट डिपार्टमेंट ने इन नये मंत्रियों को बंगले भी अलॉट कर दिए। लेकिन अभी तक वह इन बगलों में शिफ्ट नहीं हो पाए हैं।
सरकार बने हए लगभग दो सप्ताह होने जा रहे हैं लेकिन पुराने मंत्रियों ने बंगले खाली नहीं किए है। इस्टेट डिपार्टमेंट ने पूर्व मंत्रियों को बंगले खाली करने के लिए कहा गया। हालांकि मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के बाद ही निवास शिफ्ट कर दिया गया था।
इन्हें ये बंगले अलाट हुए
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद का केनाल रोड पर स्थित बंगला अलॉट किया गया है। विज्ञान मंत्री सज्जाद लोन को पूर्व मंत्री कमर अली आखून का अलाट हुआ है। सुखनंदन को कनाल रोड में अलॉट हुआ।
फाइनेंस मिनिस्टर द्राबू को पूर्व फाइनेंस मंत्री राथर तथा मंत्री एआर वीरी को पीरजादा मोहम्मद सईद का बंगला अलॉट हुआ है। प्रिया सेठी को एजाज खान, पवन गुप्ता तथा सुनील शर्मा को गांधी नगर में अलॉट हुआ है।
अब्दुल गनी कोहली को केनाल रोड में अलॉट हुआ। मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा तथा बाली भगत को पूर्व मंत्री रमन भल्ला तथा सकीना इत्तू का बंगला अलॉट हुआ है।
इसके अलावा बाकी मंत्रियों तथा विधायकों को भी इसी तरह से अलॉट हुआ है लेकिन वह अपने नये बंगलों में नहीं जा पाए हैं। इसकी मुख्य वजह ये है कि पूर्व मंत्री अभी तक उन बंगलों में जमे हुए हैं।