{"_id":"65cdf5c287331acd780ee279","slug":"former-minister-pahari-national-conference-leader-sayed-mushtaq-bukhari-joins-bjp-in-jammu-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां को झटका: पहाड़ी नेता सैयद मुश्ताक बुखारी भाजपा में शामिल, अनंतनाग-राजोरी सीट पर पकड़ होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां को झटका: पहाड़ी नेता सैयद मुश्ताक बुखारी भाजपा में शामिल, अनंतनाग-राजोरी सीट पर पकड़ होगी मजबूत
Thu, 15 Feb 2024 05:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 15 Feb 2024 05:17 PM IST
सार
पूर्व मंत्री सैयद मुश्ताक बुखारी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले बुधवार को नौशेरा विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी के वरिष्ठ नेता अरशद महमूद अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
जम्मू
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री सैयद मुश्ताक बुखारी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। सैयद मुश्ताक बुखारी पहाड़ी नेता के तौर पर जाने जाते हैं और वह लंबे समय से फारूक अब्दुल्ला प्रमुख नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) से जुड़े हुए थे। गुरुवार को जम्मू में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान रविंद्र रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर की सियासत के कद्दावर नेता सैयद मुश्ताक बुखारी ने आज औपचारिक तौर पर भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष, महा सचिव अशौक कौल व अन्य नेताओं ने बुखारी का पार्टी में इस्तकबाल किया।
विज्ञापन
बुखारी ने 2022 में नेशनल कांफ्रेंस से हो गए थे अलग
बुखारी राजोरी और पुंछ क्षेत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रमुख चेहरा रहे। बुखारी ने 2022 में पहाड़ियों को एसटी का दर्जा देने के मुद्दे पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बुखारी के शामिल होने से अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर भाजपा को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने हाल ही में जम्मू कश्मीर में पहाड़ी समुदाय सहित तीन अन्य समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया गया है। पहाड़ी समुदाय लंबे समय से एसटी दर्ज की मांग कर रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। हालांकि गुज्जर-बकरवाल समुदाय ने इसका विरोध जताया है।
पीडीपी नेता अरशद समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
इससे पहले बुधवार को नौशेरा विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी के वरिष्ठ नेता अरशद महमूद अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय जम्मू में हुए एक कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
रैना ने कहा कि अरशद ने 2008 में पीडीपी के जनादेश पर विधायक सीट के लिए चुनाव लड़ा था। उन्होंने सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन में समर्पित रूप से लोगों की सेवा की है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसने गरीबों और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए जन कल्याण योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया है। इस दौरान सांसद जुगल किशोर शर्मा, सत शर्मा, विबोध गुप्ता, कवींद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शहनाज गनई भीं जुड़ीं भाजपा के साथ
इससे पहले मंगलवार को पूर्व विधायक एवं पूर्व नेकां नेता शहनाज गनई नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं। शहनाज गनई पुंछ जिले से हैं और पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर की विधान परिषद की सदस्य रहीं हैं। सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि उत्तरी कश्मीर के एक पूर्व सांसद भी भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल हो सकते हैं।