फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former Minister Nayeem Akhtar questioned on contract and appointment

ठेके तथा नियुक्ति में गड़बड़ी पर पूर्व मंत्री नईम अख्तर से पूछताछ

Mon, 22 Jul 2019 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Former Minister Nayeem Akhtar questioned on contract and appointment
नईम अख्तर - फोटो : AMAR UJALA

पीडीपी के पूर्व मंत्री नईम अख्तर से मंत्री रहने के दौरान ठेका आवंटन में की गई कथित गड़बड़ियों के संबंध में रविवार को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की। आरोप है कि जम्मू-कश्मीर परियोजना निर्माण निगम (जेकेपीसीसी) के लिए ठेकों के आवंटन में लोक निर्माण मंत्री रहते हुए उन्होंने अनियमितता की। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अख्तर से जेकेपीसीसी के कामों को कुछ खास ठेकेदारों को देने तथा तय प्रक्रियाओं का पालन किए बगैर कुछ नियुक्तियां करने के बारे में उनके आवास पर पूछताछ की गई। पूछताछ जेकेपीसीसी के कार्य आवंटन, दक्षिणी कश्मीर में इस्लामिक यूनिवर्सिटी एम्स की स्थापना के लिए कार्य आवंटन के इर्द-गिर्द ही रही। 
विज्ञापन


आरोप है कि काम ऐसे ठेकेदारों को दिया गया जिन्हें इस क्षेत्र में अनुभव नहीं है। ऐसे लोगों ने ठेका प्रक्रिया शुरू होने के कुछ दिन पहले ही कंपनियों का गठन किया था। स्वास्थ्य विभाग को वातानुकूलित किए जाने संबंधित काम को लेकर भी पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रक्रियाओं का किया गया है पालन: नईम
पीडीपी नेता नईम अख्तर ने किसी प्रकार की अनियमितता से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने पूछताछ में जांच एजेंसी का पूरा सहयोग किया है। भरोसा है कि सच की जीत होगी। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया और सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।

पूछताछ में सभी प्रश्नों का जवाब देने के साथ ही मामले को स्पष्ट कर दिया है। विश्वास है कि मामले का हल निकल आया होगा। न्याय प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है। 


राज्यपाल ने पहले ही दिए थे संकेत
जेके बैंक के चेयरमैन को हटाने के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक कार्यक्रम में पहले ही संकेत दिए थे कि भ्रष्टाचार में कई राजनेता भी शामिल रहे हैं। अगले कुछ दिनों में यह सब सामने आएगा। आपको यह जानकर विश्वास भी नहीं होगा कि ऐसे लोग भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed