{"_id":"66fcd40d12cacdd3590a7d4b","slug":"former-minister-and-bjp-candidate-surankote-syed-mushtaq-bukhari-demise-in-poonch-jammu-and-kashmir-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu: पुंछ के सुरनकोट से भाजपा उम्मीदवार मुश्ताक का निधन, पूर्व मंत्री और दो बार के विधायक थे बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पुंछ के सुरनकोट से भाजपा उम्मीदवार मुश्ताक का निधन, पूर्व मंत्री और दो बार के विधायक थे बुखारी
Wed, 02 Oct 2024 10:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:46 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर की सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सैयद मुश्ताक बुखारी का बुधवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 75 साल के थे।
विज्ञापन
मुश्ताक बुखारी का फाइल फोटो
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता मुश्ताक बुखारी का पुंछ के सुरनकोट में बुधवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 75 साल के थे। भाजपा नेता बुखारी को सुबह करीब 7 बजे दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया।
बुखारी के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। वह भाजपा के निर्वाचन क्षेत्र 88 से उम्मीदवार थे। जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के अगले दिन बुखारी का निधन हो गया। कई नेताओं ने बुखारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविंदर रैना ने भी पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा कि "राजनीतिक दिग्गज और सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सैयद मुश्ताक बुखारी साहब के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। यह राजौरी और पुंछ के पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।"

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने पोस्ट करते हुए पूर्व मंत्री और सुरनकोट से भाजपा उम्मीदवार सैयद मुश्ताक बुखारी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि "मैं भाजपा नेता मुश्ताक बुखारी के आकस्मिक निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।Former Deputy CM of J&K, Kavinder Gupta condoles the demise of former minister and BJP candidate Surankote, Syed Mushtaq Bukhari pic.twitter.com/oF8tGTFeNp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 2, 2024
भाजपा के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविंदर रैना ने भी पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा कि "राजनीतिक दिग्गज और सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सैयद मुश्ताक बुखारी साहब के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। यह राजौरी और पुंछ के पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।"
Trending Videos
नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के वरिष्ठ नेता और सुरनकोट से दो बार विधायक रहे मुश्ताक बुखारी ने पहाड़ी समुदाय को एसटी का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला से मतभेद के बाद पार्टी से अपना करीब चार दशक पुराना नाता तोड़ लिया था।
केंद्र द्वारा पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने के बाद वे इस साल फरवरी में भाजपा में शामिल हो गए थे। वे पहाड़ी मुसलमानों के बीच एक पूजनीय आध्यात्मिक नेता थे, जो उन्हें "पीर साहब" कहकर पुकारते थे।

पीर पंजाल क्षेत्र का हिस्सा और सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों तक फैला सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान 25 सितंबर को मतदान हुआ था। तीन चरणों में होने वाले चुनाव एक अक्तूबर को संपन्न हुए। आठ अक्तूबर को मतों की गिनती होगी।