{"_id":"5c74860dbdec2273a83bb042","slug":"former-ias-officer-farooq-shah-start-political-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईएएस अफसर फारूक शाह ने शुरू की राजनीतिक पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व आईएएस अफसर फारूक शाह ने शुरू की राजनीतिक पारी
Tue, 26 Feb 2019 05:49 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Feb 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
फारूक अहमद शाह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी से एक सप्ताह पहले इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी फारूक अहमद शाह ने सोमवार को नेकां के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत की। नेकां प्रमुख डा. फारूक अब्दुल्ला तथा उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए। माना जा रहा है कि वे टंगमर्ग सीट से विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
फारूक ने पूर्व आईएएस अधिकारी का पार्टी की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि नेकां को सार्वजनिक जीवन में शाह के अनुभव से लाभ होगा। उन्हें उम्मीद है कि शाह पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे। 2004 बैच के आईएएस अधिकारी रहे शाह ने 20 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले आईएएस अधिकारी शाह फैसल नौ जनवरी को सेवा से इस्तीफा दे चुके हैं। वह 2009 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहले स्थान पर आकर चर्चा के केंद्र में आए थे। उन्होंने सेवा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टी या अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रें स में फिलहाल शामिल नहीं होंगे लेकिन वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़कर खुश होंगे।
विज्ञापन