{"_id":"59d79d874f1c1b79548b600f","slug":"former-hizb-militants-shot-dead-by-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पूर्व हिजबुल आतंकी की गोली मारकर की हत्या, पहले भी हो चुका था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पूर्व हिजबुल आतंकी की गोली मारकर की हत्या, पहले भी हो चुका था हमला
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों ने एक पूर्व आतंकी की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों की ओर से शुक्रवार को दोपहर बाद उस पर गोलियां बरसाई गईं। इससे पहले भी उस पर हमला हो चुका था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताते हैं कि त्राल मुख्य बाजार में कुछ आतंकियों ने रफीक अहमद भट उर्फ दादा को लक्ष्य कर गोलियां बरसाईं। इससे वह बुरी तरह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद आतंकी भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दादा को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि दादा हिजबुल मुजाहिदीन से पहले जुड़ा हुआ था। उस पर 2015 में भी हिजबुल आतंकी यूनुस ने हमला किया था। कई गोलियां लगने के बाद उसे श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी जान बच गई थी।
विज्ञापन