फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former Deputy cm Jammu Kashmir Nirmal Singh said government showed courage in removing 370

जम्मू-कश्मीरः निर्मल सिंह बोले- केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाने में दिखाई हिम्मत

Sat, 26 Oct 2019 12:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Oct 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Former Deputy cm Jammu Kashmir Nirmal Singh said  government showed courage in removing 370
nirmal singh - फोटो : file photo

केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाने में हिम्मत दिखाई है। इसके जरिए देशवासियों का दिल भी जीत लिया है। पहले सत्ता में काबिज रहीं सरकारें सिर्फ बोलने तक सीमित थीं। अनुच्छेद 370 से अलगाववाद को भी बढ़ावा मिल रहा था। यह बातें शुक्रवार को जम्मू क्लब में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने विद्यार्थी परिषद द्वारा अनुच्छेद 370 उदय व अस्त पर आयोजित सेमीनार में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण 42 हजार से ज्यादा लोगों की जानें गईं हैं। इनमें सैनिक और स्थानीय नागरिक शामिल हैं। 72 साल बाद अनुच्छेद 370 का अंत हो पाया है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 संविधान में अस्थायी प्रावधान था। इसे हटना ही था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शेख अब्दुल्ला ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से अपनी शर्तों को मनवाया था। उस समय भी यह हट सकता था। विधानसभा से सिफारिश की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अलगाववादी सोच के चलते जम्मू-कश्मीर में देश का संविधान लागू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब गिलगिट पर किया जाएगा कब्जा

अग्निहोत्री ने बताया कि एक्सपर्ट की सलाह के बाद राज्यपाल शासन में ऐसा संभव हो पाया है। इसमें केंद्र सरकार को लिखकर दिया गया कि अनुच्छेद 370 को हटाया जाए। संकल्प प्रस्ताव के माध्यम से अनुच्छेद 370 को हटाया गया।

नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग तिरंगे के लिए शहीद हुए हैं। तिरंगे के लिए गोलियां भी खाई हैं। अब गिलगिट पर कब्जा किया जाएगा। वहीं एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठक विक्रांत खंडेलवाल ने कहा कि यूटी बनने से सबको समानता का अधिकार मिलेगा। अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ी जा रही थी। इस मौके पर प्रतीक रैना समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।v

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed