फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   former cm mehbooba said conditions of state is not appropriate for panchayat election in kashmir

राज्य में पंचायत चुनाव के लिए हालात सही नहीं, 35-ए ने बिगाड़ा सारा खेल: महबूबा मुफ्ती

Wed, 05 Sep 2018 10:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 05 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
former cm mehbooba said conditions of state is not appropriate for panchayat election in kashmir
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में  बुधवार को नगर स्थित डाक बंगला में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस समय रियासत में पंचायत चुनाव के लिए हालात सही नहीं हैं। एक तो पहले ही यहां हालात खराब चल रहे हैं, उस पर जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 35-ए को लेकर तारीख आगे बढ़ाने के लिए बयान दिया है, उससे हालात और बिगड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को पहले अनुच्छेद 35-ए पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। उसके बाद पंचायत चुनाव की बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि उनकी सरकार के समय पंचायत एवं निकाय चुनाव पर आल पार्टी मीटिंग में सभी दलों ने चुनाव से इंकार किया था। उसी तरह पंचायत चुनाव का फैसला लेने से पहले राज्यपाल को भी इस मसले पर पहले आल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए थी। राज्यपाल यदि आल पार्टी मीटिंग बुलाते हैं, तो वहां सभी के साथ वे भी अपनी बात रखेंगीं। महबूबा ने कहा कि वे गुरूवार को श्रीनगर जाएंगी पार्टी के साथियों से इस मसले पर बात करेंगीं। उन्होंने राज्यपाल के आल पार्टी मीटिंग बुलाने के बाद ही कोई बयान देने की बात कही। 
विज्ञापन


विशेष दर्जे से छेड़छाड़ की तो सोचना पड़ेगा कि इस तरफ रहें या उस तरफ
महबूबा ने कहा कि वे केंद्र सरकार को बता देना चाहती हैं कि 35-ए हो, अनुच्छेद 370 हो या फिर राज्य का विशेष दर्जा हो, उस पर उसे अपना नजरिया साफ करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर एक मुस्लिम बहुल राज्य है। जम्मू कश्मीर ने हिंदुस्तान के साथ हाथ मिलाया था, पर कुछ शर्तों पर। ऐसे में यदि केंद्र सरकार उन शर्तों को छोड़ना चाहती हैं, तो केंद्र के साथ जो रिश्ता है, उस पार भी आंच आएगी। फिर सोचना पड़ेगा कि हम क्या करें कहां जाएं। इस तरफ जाएं या उस तरफ जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को वे बताना चाहती हैं कि यदि वे जम्मू-कश्मीर को देश के साथ बाइज्जत रखना चाहते हैं, तो अनुच्छे 35-ए, 370 और राज्य के विशेष दर्जे के साथ छेड़छाड़ करने की बात छोड़ दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फारूक के बयान पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

मीडिया की तरफ से कई बार महबूबा मुफ्ती से फारूक अब्दुला के उस बयान पर प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया गया, जिसमें फारूक ने 35-ए का मसला हल न किए जाने तक पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है, लेकिन वे उस पर कुछ भी कहने से बचती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed