फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   former CM ghulam nabi Azad jk BJP President Ravindra Raina Illegal Power connection cut off

अवैध कनेक्शन पर एक्शन: पूर्व सीएम आजाद, JK भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना समेत कई की बिजली कटी

Sun, 12 Mar 2023 03:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 Mar 2023 03:12 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और भाजपा के ही पूर्व विधायक नीलम लंगेह समेत जम्मू में कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।

विज्ञापन
former CM ghulam nabi Azad jk BJP President Ravindra Raina Illegal Power connection cut off
Ghulam Nabi Azad and Ravinder Raina - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजली निगम ने पूर्व सीएम एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और भाजपा के ही पूर्व विधायक नीलम लंगेह समेत जम्मू में कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।

विज्ञापन


रविंद्र रैना का कनेक्शन अवैध पाया गया है। एक साल से मीटर रीडर कनेक्शन को काटने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन इसे नहीं हटाया गया। पूर्व सीएम आजाद ने चार लाख रुपये का बिल नहीं भरा है। इसी तरह लंगेह ने 1 लाख रुपये बिल का भुगतान नहीं किया है। इस पर कार्रवाई करते हुए बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिए हैं। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में रविंद्र रैना सरकारी आवास गांधीनगर 14ए में, नीलम लंगेह गांधी नगर, जबकि आजाद बंगला नंबर-1 गांधी नगर में रह रहे हैं। बिजली निगम के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले इन सभी नेताओं को नोटिस जारी किया गया था। इसमें तीन दिन का समय दिया गया। इस अवधि में कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिए हैं। निगम ने आदेश जारी करते हुए कहा, अब अन्य रसूखदारों पर भी कार्रवाई होगी। पहले भी कई बार बिजली निगम लोगों को बिल भरने के अवसर देता रहा है। अमेस्टी योजना के तहत भी बिलों को आसान किस्तों में अदा करने के लिए पहल की जा चुकी है। अभी तक लोगों ने इसमें रुझान नहीं लिया है। अब निगम ऐसे बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई कर रहा है। प्रदेश के तीन बड़े नेताओं के कनेक्शन कटने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गरमाया है। अभी मध्यम वर्गीय लोगों के ही कनेक्शन काटे जाते थे, लेकिन इस बार राजनेताओं के भी कनेक्शन काटे गए हैं।

कुल 400 कनेक्शन काटे गए, सरकारी विभागों की बिजली भी काटी

शनिवार देर रात को कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने वाल्मीकि कॉलोनी में 400 से ज्यादा कनेक्शन काटे हैं। साथ ही 400 केवी के दो ट्रांसफार्मर से भी बिजली काटी गई है। यहां पर सफाई कर्मचारी रहते हैं। इसके अलावा एस्टेट विभाग और फ्लोरीकल्चर विभाग का भी कनेक्शन काट दिया गया है।

गार्ड रूम की बिजली कटी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि वह राजोरी-पुंछ के दौरे पर हैं। उन्हें पता चला है कि सुरक्षागार्ड रूम की बिजली काटी गई है। रैना के अनुसार वह अकेले रहते हैं। ज्यादातर समय उनका विभिन्न क्षेत्रों में ही गुजरता है। वह बिजली का भुगतान भी दो से तीन माह के अंतराल में करते हैं। जम्मू पहुंचकर वास्तविक स्थिति पता चल पाएगी।

ये भी पढ़ें- कश्मीर: बडगाम में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात... महिला की हत्या कर अलग-अलग जगह फेंके शव के टुकड़े


गलती से काटी गई बिजली

डीपीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद के पीए दिल नवाज ने बताया कि बिजली निगम ने गलती से आजाद के सरकारी आवास की बिजली काटी है, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। संपदा विभाग की ओर से बिजली के बिल का भुगतान किया जा रहा है।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जो बिजली उपभोक्ता बिल अदा नहीं करेंगे और जिनके अवैध कनेक्शन होंगे। उन सब पर कार्रवाई की जाएगी। किसी को नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। - राजेश शर्मा, एक्सईएन, बिजली निगम, जम्मू मंडल-2।

ये भी पढ़ें- Narco Terror in J&K: नौशहरा में हथियार-नशीला पदार्थ व विस्फोटक उपकरण की खेप बरामद, LOC पर सेना की कार्रवाई
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed