फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former CM Ghulam Nabi Azad healthy, series of road shows and rallies will start from tomorrow

Jammu Kashmir Elections 2024 : पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद  स्वस्थ, कल से शुरू होगा रोड शो और रैलियों का सिलसिला

Wed, 11 Sep 2024 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 01:38 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद तंदुरुस्त हो गए हैं। आजाद 12 से 16 सितंबर तक ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो करेंगे। आजाद ने कुछ महीने पहले ही कांग्रेस से अलग होकर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी बनाई थी।

विज्ञापन
Former CM Ghulam Nabi Azad healthy, series of road shows and rallies will start from tomorrow
गुलाम नबी आजाद - फोटो : अर्शिद मीर

विस्तार

विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मंच सज चुका है। मतदान की उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है। ठीक एक हफ्ते बाद 18 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की सभाएं हो रही हैं। बड़े नेता चुनाव प्रचार में डटे हैं, लेकिन एक बड़ा चेहरा चुनाव प्रचार से गायब है, जो अब फिर से लोगों के बीच होगा।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद तंदुरुस्त हो गए हैं। आजाद 12 से 16 सितंबर तक ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो करेंगे। आजाद ने कुछ महीने पहले ही कांग्रेस से अलग होकर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी बनाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर आजाद ने अपने सेहतमंद होने की जानकारी दी। आजाद ने लिखा कि आपकी दुआओं और आशीर्वाद के साथ अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं 12 सितंबर से दक्षिण कश्मीर और चिनाब घाटी में अपने उम्मीदवारों के लिए अभियान शुरू करूंगा।


आजाद ने अपना शेड्यूल भी जारी किया है। वे 12 सितंबर को देवसर विधानसभा हलका, 13 सितंबर को डुरू, 14 सितंबर डोडा के कास्तीगढ़, 15 सितंबर डोडा के ठाठरी, काहरा, बेटियास और 16 सितंबर को डोडा शहर में रोड शो करेंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद आजाद की पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। फिर आजाद ने एक बयान जारी किया कि वे चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे। वे बीमारी हो गए हैं। यदि कोई साथी अपना नाम चुनाव से वापस लेना चाहता है तो वापस ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed