फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former Chief Minister Azad reached Baramulla and meet people

पूर्व मुख्यमंत्री आजाद पहुंचे बारामुला, लोगों से की मुलाकात

Tue, 24 Sep 2019 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बारामुला
अमर उजाला ब्यूरो, बारामुला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Azad reached Baramulla and meet people
gulam nabi azad

सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद राज्य के दौरे पर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद सोमवार को बारामुला पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ फल उत्पादकों, दिहाड़ी मजदूरों, पार्षदों और कैंसर मरीजों से कड़ी सुरक्षा के बीच मुलाकात की।  

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद फ्रूट ग्रोअर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट मो. यूसुफ ने कहा, जब से घाटी में पाबंदियां लगाई गई हैं उसके बाद से  उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। इंटरनेट और मोबाइल फोन बंद होने से संचार सुविधा भी ठप है। 
विज्ञापन


बाहरी राज्यों के व्यापारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा। इसके चलते स्टोर किया माल खराब हो रहा है। आजाद से मुलाकात करने पहुंचे एक कैंसर मरीज ने कहा हमें इलाज ठीक से नहीं मिल पा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद शुक्रवार को आजाद श्रीनगर पहुंचे थे। रविवार को वे दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खन्नाबल पहुंचे थे और स्थानीय वीआईपी आवासीय कॉलोनी में चार घंटे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली थी।


चार जिलों की है अनुमति
कांग्रेस नेता का दौरा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संभव हो पाया है। इससे पहले उन्हें तीन बार एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा था। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें श्रीनगर, जम्मू, बारामुला व अनंतनाग जाने की अनुमति दी है। वे आज जम्मू जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed