फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   forget tie up i won't even shake hands with bjp said omar abdullah

भाजपा से हाथ मिलाने से भी परहेज: उमर अब्दुल्ला

Tue, 12 Aug 2014 07:31 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
forget tie up i won't even shake hands with bjp said omar abdullah

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के प्रति तल्ख तेवर दिखाते हुए साफ किया कि दोस्ती तो दूर की बात है, मैं भाजपा के साथ हाथ मिलाने से भी परहेज करूंगा। वैसे उनका रवैया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कुछ अलग दिखा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री होने के नाते मोदी जब चाहे कश्मीर आ सकते हैं, हम उनका स्वागत करेंगे।

दिनभर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीब रहने के बाद जब कुछ पत्रकारों ने उमर से नेशनल कांफ्रेंस और भाजपा के नजदीक आने की संभावना के बारे में पूछा तो उनका उत्तर था कि नजदीकियां तो दूर की बात हैं, मैं तो भाजपा से दूर रह कर हाथ मिलाने से भी परहेज करूंगा।
विज्ञापन


'भाजपा का रवैया करीब जाने वाला नहीं'

forget tie up i won't even shake hands with bjp said omar abdullah

भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शाह पर भड़ास निकालते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने उनकी पार्टी, यहां तक कि मेरे परिवार के विषय में भी बहुत कुछ कहा है और ऐसी परिस्थितियों के बीच भाजपा के करीब आने के बारे में विचार भी नहीं किया जा सकता। भाजपा का रवैया उसके करीब जाने वाला नहीं है।

वैसे प्रधानमंत्री के बारे उनकी राय कुछ अलग देखने को मिली। प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद राज्य के दो दौरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। वह जब चाहे यहां आ सकते हैं। हम उनके स्वागत के लिए हमेशा तैयार हैं।

जम्मू में वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही भाजपा

forget tie up i won't even shake hands with bjp said omar abdullah

उमर ने अरोप लगाया कि भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू में वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही है।

वह जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है ताकि एक समुदाय विशेष का वोट वह हासिल कर सके। मुसलमानों तथा गैर मुसलमानों के बीच भाजपा लकीर खींचना चाहती है।

उमर ने कहा कि भाजपा के लिए यह नई बात नहीं है। हालही के लोकसभा चुनाव में भी वह इस खेल को अंजाम दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed