{"_id":"66494ab99c4140aad30130ea","slug":"forest-fire-jammu-news-c-10-jmu1038-362885-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दरहाल के बाद डोडाज के जंगल में धधकी आग, वन संपदा को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दरहाल के बाद डोडाज के जंगल में धधकी आग, वन संपदा को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने कहा -शराततीतत्व लगा रहे आग, हत्थे चढ़े तो बख्शेंगे नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। भीषण गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वन विभाग एक जंगल में आग बुझाता है तो दूसरी जगह भड़क जाती है। हर तरफ धुआं-धुआं है। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचने के साथ वन्यजीवों का बसेरा उजड़ रहा है। दरहाल के जंगल में भड़की आग ने डोडाज के जंगली इलाके को भी घेर लिया है।
शनिवार को तेज हवाएं चलने के कारण आग दूर तक फैलने से वन कर्मियों को इसे बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। धधकती आग में भारी संख्या में वन संपदा भेंट चढ़ गई। फायर प्रोटेक्शन फोर्स के असिस्टेंट डायरेक्टर मसूद अहमद ने बताया कि शरारती तत्वों की तरफ से जंगल में आग लगाई जा रही है। इस पर पैनी नजर रखी जा रही है, जो भी ऐसा करता पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को आग लगने की सूचना मिलते ही इसे बुझाने वाले संसाधनों के साथ वन कर्मियों और फायर वाॅचर की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग काम में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। जंगल में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है। दोबारा वन क्षेत्र में आग न सुलगे, इसके लिए नजर रखी जा रही है। जंगल के आसपास घूमने निकले लोगों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है।