फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   forest department of jammu kashmir select a land for smiriti van

अब पौधा लगाकर संजो लीजिए अपने खूबसूरत पल

Tue, 22 Dec 2015 07:21 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
forest department of jammu kashmir select a land for smiriti van

बच्चे के जन्म की खुशी पर पुत्रंजीवा तो छोटे-बड़े किसी भी सदस्य के जन्म दिवस पर गुलमोहर। घड़ी खुशियों से लबरेज हो या फिर गम में डूबी हुई, पौधा लगाकर अब हर याद को हमेशा के लिए संजोया जा सकेगा।

विज्ञापन


वन विभाग एक खास पहल के तहत शहर से सटे नरवाल इलाके में स्मृति वन तैयार करने जा रहा है, जिसके लिए बाकायदा भूमि की पहचान कर ली गई है।

कुछ हफ्तों में ही स्मृति वन में पौधरोपण शुरू हो जाएगा। भावनाओं के ज्वार में कुदरत के प्रेम का पुट भरने के लिए वन विभाग सांकेतिक राशि लेकर पौधे लगाने की अनुमति देगा।

विज्ञापन

सुख दुख की यादों को पौधे में रोपने का मौका

forest department of jammu kashmir select a land for smiriti van

पौधरोपण करने वाले कभी भी रोपे गए उस पौधे को निहारने के लिए आ सकेंगे। वन विभाग जम्मू के डीएफओ डा. सेंथिल कुमार ने बताया कि स्मृति वन की योजना के तहत नरवाल में डेढ़ सौ कनाल भूमि की तारबंदी कर ली गई है।

वनस्पति का मनुष्य स्वभाव से लेकर परिस्थितियों और राशियों से संबंध माना जाता है। स्मृति वन की योजना असल में लोगों की भावनाओं को कुदरत से जोड़ने पर प्रेरित है।

विभाग राशियों के लिए उपयुक्त माने-जाने वाले पौधों की सूची तैयार कर रहा है। सुख-दुख की यादों के लिए अलग-अलग तरह के पौधे रोपने का विकल्प तैयार किया जा रहा है।

राज्य में अपनी तरह के इस पहले प्रयास में जो भी आगंतुक किसी की याद में पौधे लगाना चाहेंगे, उन्हें पौधों की सूची दी जाएगी। स्मृति वन आगंतुकों के लिए नाममात्र की राशि निर्धारित की जाएगी, जिसके लिए अभी अंतिम निर्णय लिया जाना शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed