फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Forest department guard and fellow broker arrested for taking bribe in Ganderbal

एसीबी की कार्रवाई: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में रिश्वत लेता वन विभाग का गार्ड और साथी दलाल गिरफ्तार, केस दर्ज कर जेल भेजे गए

Sat, 19 Feb 2022 02:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 02:11 PM IST
सार

एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया कि वसखुरा में तैनात सुरक्षा गार्ड तारिक अहमद ने वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी को छोड़ने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी है।
 

विज्ञापन
Forest department guard and fellow broker arrested for taking bribe in Ganderbal
रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : Demo pic

विस्तार

गांदरबल जिले के वसखुरा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को वन विभाग के एक सुरक्षा गार्ड और दलाल को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गार्ड विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी को छोड़ने के लिए दलाल के माध्यम से रिश्वत ले रहा था।

विज्ञापन


कर्मी की पहचान श्रीनगर के जौनाकूट निवासी तारिक अहमद सोफी व दलाल मोहम्मद यासीन भट्ट के रूप में की गई है।  एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वसखुरा में तैनात सुरक्षा गार्ड तारिक अहमद ने वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी को छोड़ने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी है।
विज्ञापन


इस बारे में श्रीनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जांच के लिए टीम का गठन किया और जाल बिछाकर आरोपी गार्ड और उसके साथी दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed