फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Foreign birds returned from the gharana Wetland

घराना वेटलैंड से वापस गए विदेशी मेहमान

Tue, 25 Apr 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 25 Apr 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
Foreign birds returned from the gharana Wetland
घराना वेटलैंड - फोटो : File Photo
अगले छह महीने तक घराना वेटलैंड में विदेशी मेहमानों की गूंज सुनाई नहीं देगी। हर साल आने वाले विदेशी पक्षी वापस चले गए हैं। इक्का दुक्का प्रजातियों के पक्षी ही बचे हुए थे। वह भी अब चले गए हैं। कुछेक पक्षी हैं जो वेटलैंड में हैं। यह भी एक दो दिन में चले जाएंगे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले साल अप्रैल की शुरुआत में तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी। इस वजह से पक्षी जल्दी चले गए। इस साल अभी तक तापमान ठीक है। इस वजह से अभी तक कुछ पक्षी रुके हुए थे। बताते चलें कि भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे गांव घराना में हर साल करीब आधा दर्जन देशों से प्रवासी पक्षी आते हैं।
विज्ञापन


60 प्रजातियों के  लिए 15 से 20 हजार पक्षी पहुंचते हैं। नवंबर की शुरुआत में आने वाले पक्षी अप्रैल महीने तक रहते हैं। इसके बाद यह वापस लौट जाते हैं। हर साल इन पक्षियों पर शोध भी होता है। इस साल भी विभाग की टीम ने इन पक्षियों शोध किया है। इसका परिणाम कुछ महीने बाद आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed