फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   For the first time, IIT Jammu's opening rank went below 4,000

Jammu News: पहली बार आईआईटी जम्मू की ओपनिंग रैंक 4,000 के नीचे गई

विज्ञापन
For the first time, IIT Jammu's opening rank went below 4,000
गौरव रावत
विज्ञापन

जम्मू। जेईई एडवांस के टॉपरों ने एक बार फिर आईआईटी जम्मू को अपनी पहली पसंद के रूप में नहीं चुना है। ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से जारी सीट एलॉकेशन के मुताबिक आईआईटी की ओपनिंग रैंक में अब तक सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। इस साल की ओपनिंग रैंक 4,298 रही जो पिछले साल 3,412 थी। पहली बार ऐसा हुआ है कि आईआईटी की ओपनिंग रैंक 4,000 के नीचे गई है।
आईआईटी जम्मू वर्ष 2016 में अस्तित्व में आया था। इसमें सबसे हर साल कम ओपनिंग रैंक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच में ही रहती है। बीते सालों का यह ट्रेंड इस साल भी जारी रहा। बाकी ब्रांच के मुकाबले कंप्यूटर साइंस को अच्छी रैंक वाले छात्रों ने प्राथमिकता दी। संस्थान में इस बार क्लोजिंग रैंक 5988 रही है।
विज्ञापन

जोसा की ओर से जारी पहले राउंड के सीट एलोकेशन के अनुसार आईआईटी मुंबई जेईई एडवांस के मेधावियों की पहली पसंद रहा है। आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस की ओपनिंग रैंक एक और क्लोजिंग 66 रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आईआईटी मद्रास में कंप्यूटर साइंस की ओपनिंग रैंक 79 और क्लोजिंग 171 है। आईआईटी दिल्ली में ओपनिंग 24 और क्लोजिंग 125 रही है। आईआईटी कानपुर में ओपनिंग रैंक 147 तो क्लोजिंग रैंक 270 रही।


2016 से अब तक कंप्यूटर साइंस में पहले राउंड के सीट एलॉकेशन में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
साल ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक
2016 3870 5509
2017 2927 5815
2018 3187 5109
2019 3000 4989
2020 3110 4995
2021 3671 4774
2022 3062 4568
2023 3050 4458
2024 3412 5555
2025 4298 5988


साल 2024 में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
ब्रांच ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक
केमिकल इंजीनियरिंग 11517 13494
सिविल इंजीनियरिंग 11454 14566
कंप्यूटर साइंस 1412 5555
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 7241 8313
मटेरियल इंजीनियरिंग 14592 14948
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 5689 7085
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 9999 11816


साल 2025 में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
ब्रांच ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक
केमिकल इंजीनियरिंग 12291 14275
सिविल इंजीनियरिंग 10601 15217
कंप्यूटर साइंस 4298 5988
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 7359 9528
मटेरियल इंजीनियरिंग 14357 15597
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 6993 7845
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 10308 12326
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed