फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Football competition Women team of Assam Rifles crushed JK Police with 4-0 matches 27 played at four venues

फुटबॉल प्रतियोगिता: असम राइफल्स की महिला टीम ने जेके पुलिस को 4-0 से रौंदा, चार स्थानों पर हुए 27 मुकाबले

Fri, 17 Mar 2023 12:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 12:45 PM IST
सार

एसएसबी महिला टीम ने झारखंड पुलिस महिला टीम को 20-0 से रौंद दिया। असम राइफल्स की महिला टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की महिला टीम को 4-0 से हराया है।

विज्ञापन
Football competition Women team of Assam Rifles crushed JK Police with 4-0 matches 27 played at four venues
Police Football Tournament - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

71वीं बीएन मलिक मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता श्रीनगर में जारी है। वीरवार को पांचवें दिन 27 मुकाबले खेल गए। प्री-क्वार्टर स्टेज में एंट्री करने के लिए टीमों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बख्शी स्टेडियम में महिला टीमों के तीन मैच खेले गए। 

विज्ञापन


एसएसबी महिला टीम ने झारखंड पुलिस महिला टीम को 20-0 से रौंद दिया। असम राइफल्स की महिला टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की महिला टीम को 4-0 से हराया है। तमिलनाडु पुलिस महिला और ओडिशा पुलिस महिला के बीच हुआ मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


पोलो ग्राउंड में, गोवा पुलिस और हरियाणा पुलिस के बीच हुए मैच में हरियाणा पुलिस ने जीत हासिल की। अरुणाचल पुलिस ने बिहार पुलिस को 1-0 से हराया। तमिलनाडु पुलिस और पुडुचेरी पुलिस के बीच एक और उत्साहपूर्ण मैच 5-1 के साथ समाप्त हुआ और तमिलनाडु पुलिस द्वारा जीता गया। तेलंगाना पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के बीच एक और मैच उत्तराखंड पुलिस ने 0-3 से जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर विश्वविद्यालय के मैदान पर हुए मुकाबले ने आरपीएफ की टीम ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को 3-2 से हराया। दिल्ली पुलिस और बीएसएफ के बीच खेले गए मैच में बीएसएफ ने दो गोल कर जीत हासिल की। एक अन्य मैच सीआईएसएफ और आईटीबीपी के बीच खेला गया जिसे सीआईएसएफ ने जीत लिया। झारखंड पुलिस और गुजरात पुलिस के बीच हुए मैच को झारखंड पुलिस ने 2-0 से जीत लिया।


सिंथेटिक टर्फ ग्राउंड में असम पुलिस और मणिपुर पुलिस के बीच हुए मैच को असम पुलिस ने 3-1 जीता है। पंजाब पुलिस और राजस्थान पुलिस के बीच खेला गया मुकाबा पंजाब पुलिस ने 3-2 से जीता है। केरल पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच मैच केरल पुलिस ने 1-0 से जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश पुलिस और मिजोरम पुलिस के बीच हुए मैच को मिजोरम पुलिस ने 0-6 से जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed