फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   football climate cup

Jammu News: 11 हजार फीट पर खेल... तिब्बत एनएसए और दिल्ली एफसी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
football climate cup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सात दिवसीय फुटबाल क्लाइमेट कप में तिब्बत एनएसए और दिल्ली एफसी ने अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। रविवार को लेह के एस्ट्रोटर्फ ओपन स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला तिब्बत एनएसए और यूटी लद्दाख के बीच हुआ। तिब्बत एनएसए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूटी लद्दाख को 4-2 से हराया। दूसरा मुकाबला दिल्ली एफसी और लद्दाख एफसी के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली एफसी ने 2-1 से जीत दर्ज की। चैंपियनशिप में चार टीमें भाग ले रही हैं और छह मैच खेलेंगी। शीर्ष दो टीमें सात सितंबर को फाइनल में दम दिखाएंगी। चैंपियनशिप का आयोजन लद्दाख फुटबाल एसोसिएशन और संचालन पावरग्रिड कर रहा है। एक समय पहचान के लिए जूझ रहे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने देश के सबसे ऊंचे 11 हजार फीट पर एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के पूरा होने के साथ फुटबाल के खेल में एक नया अध्याय लिखा। लद्दाख को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत सिंथेटिक ट्रैक के साथ पहला सुसज्जित स्टेडियम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed