फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fog,waether

जम्मू में कोहरे का कहर, नौ उड़ानें रद्द,

विज्ञापन
fog,waether
जम्मू के गांधी नगर फ्लाईओवर में कोहरे के बीच गुजरते वाहन सवार। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में कोहरे की मार जारी है। जम्मू एयरपोर्ट से बुधवार दूसरे दिन भी कोहरे से कम रोशनी के कारण नौ उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दोपहर एक बजे तक 600 मीटर विजिबिलिटी (रोशनी) के कारण उड़ानें नहीं भरी जा सकीं। पांच अन्य उड़ानें देरी से चलीं। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। जम्मू में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सीजन की अधिक ठंडी रात रही। लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां दिन और रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार नए साल पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन 2 और 3 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू एयरपोर्ट निदेशक प्रभात रंजन ने बताया कि घने कोहरे के कारण उड़ाने सुचारु नहीं हो पा रही हैं। मंगलवार को 17 उड़ाने रद्द हुई थीं और एकमात्र उड़ान ही गई थी। कश्मीर के सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन

-----------
जम्मू संभाम 4-6 डिग्री से नीचे लुड़का पारा
जम्मू संभाग में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री तक नीचे चला गया है। जम्मू में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर को मौसम साफ होने पर धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं से कोई राहत नहीं मिली। बाजार पर भी कोहरे की मार पड़ रही है। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। संभाग के अधिकतर जिलों में कोहरे की चादर बिछ रही है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 7.4, बटोत में सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर 7.9, कटड़ा में 15.9 और भद्रवाह में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन स्थानों में यह रहा तापमान
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 17.0
लेह माइनस 14.8
गुलमर्ग माइनस 11.0
पहलगाम माइनस 9.0
श्रीनगर माइनस 2.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed