फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Focus on studies, students leave big issues on elderly: Mehbooba

पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें छात्र, बड़े मुद्दे बुजुर्गों पर छोड़े: महबूबा

Sun, 14 May 2017 10:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Sun, 14 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Focus on studies, students leave big issues on elderly: Mehbooba
Mehbooba Mufti - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के विद्यार्थियों से अपील की हैं कि वह पढ़ाई पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें और बड़े मुद्दे बुजुर्गों पर छोड़ दे। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर के लोगों को शांति को या हिंसा को चुनना होगा। लोगों को चुनना होगा कि उन्हें पत्थर मारने है, युवा सैन्य अधिकारी की हत्या करनी है। बैंक या पुलिस के कर्मियों का मारना है, बैंक और हथियार लूटने है या शांति और आपसी भाईचारा बनाकर कश्मीरियत को नहीं भूलना है। 
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में रविवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान लोगों व पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी हमारे बच्चे है। वह स्कूल में पढ़ रहे हो या नहीं। उन्हें लगाता हैं कि बच्चे समझदार है। वह चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का। उन्होंने खुद का साबित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से किसी भी बुरी नजर कश्मीर की सुंदर वादी और लोगों को लग गई है। उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों से अपील की कि वह विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को प्रेरित करें।  अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मूलवूत सुविधाओं बिजली, पानी, सिंचाई और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि वह मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को यकीनी बनाए। उन्होंने अनंतनाग मेडिकल कालेज के जारी निर्माण कार्य को भी देखा। 139 करोड़ की राशि से बन रहे कालेज का निर्माण कार्य अगले साल पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने ताकिया बेहराम शाह का दौरा कर पुल के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। इस दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्याएं बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed