फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood victims to get house rent allowance

बाढ़ पीडि़तों को मिलेगा मकान का किराया

Thu, 04 Dec 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 04 Dec 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
flood victims to get house rent allowance

राज्य के मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे ने कहा कि बाढ़ पीडि़तों को किराये के मकानों में रहने के लिए शहर, टाउन और गांव क्षेत्र के हिसाब से किराया मुहैया कराया जाएगा। इसमें पीडि़तों को 5000, 3500 और 2000 रुपये किराये का प्रावधान रखा गया है, जो चार माह तक मुहैया करवाया जाएगा।

विज्ञापन


बाढ़ पीडि़तों के 16 डिजिट वाले बैंक अकाउंट में ही वित्तीय मदद मुहैया करवाई जाएगी। बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर खांडे ने जम्मू संभाग में बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त जम्मू और संभाग के उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ताजा जानकारी हासिल की। इसमें बताया गया कि बाढ़ के दौरान जिंदगी गंवाने वाले सदस्य के परिवार को अनुग्रह पैकेज के तहत पांच लाख रुपये की वित्तीय मदद मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 1.5 लाख एसडीआरएफ, दो लाख रुपये प्रधानमंत्री रिलीफ फंड और 1.5 लाख रुपये मुख्यमंत्री फ्लड रिलीफ फंड से वित्तीय मदद दी जा रही है। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि बाढ़ में जिन लोगों के घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, उन्हें पर्याप्त शेल्टर सुविधाएं दी जाएं।


इसके लिए आरएंडबी विभाग को प्री फेब्रिक ढांचा तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीडि़तों तक सभी जरूरी सुविधाएं पहुंचाना सुनिश्चित बनाया जाए। बैठक में प्रिंसिपल सचिव योजना व विकास बीआर शर्मा, प्रिंसिपल सचिव वित्त बीबी बयास, प्रिंसिपल सचिव पीडीडी एके मेहता आदि वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा खांडे ने स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में स्टेट डिजास्टर रिस्पांड फंड के तहत कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed