फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood victims protest for relief package

नहीं मिली राहत सामग्री, सड़कों पर उतरे बाढ़ पीड़ित

Sat, 27 Sep 2014 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 27 Sep 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
flood victims protest for relief package

श्रीनगर के अमीरा कदन, मैसुमा, जहांगीर चौक, बरमालु, करानहर और लाल चौक इलाकों में शनिवार को पीड़ितों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहत सामग्री न मिलने से पीड़ित खफा थे। पीड़ितों का कहना था कि अभी तक सरकार का कोई भी प्रतिनिधि उनके नुकसान का आकलन करने नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


लोग अभी भी घरों से बाहर टेंटों में शरण लिए हैं। बाढ़ के कारण उनके घरों को काफी क्षति पहुंची है। अभी भी घरों में मलबा जमा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सर्दियों में बर्फबारी की बात सोचकर ही पीड़ित काफी सहम गए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने उनके क्षतिग्रस्त घरों को ठीक कराने का कोई इंतजाम तक नहीं किया है। इसके अलावा सरकार की तरफ से राहत सामग्री भी नहीं मिल रही है, जिससे उनके सामने खाने-पीने की समस्या पैदा हो गई है। अमीरा कदन और मैसुमा इलाके में तो खफा पीड़ितों ने टायर जलाकर सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह हुए प्रदर्शन के कारण पूरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोगों को थोड़ी-थोड़ी दूर तक पहुंचने में घंटों लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed