फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Flood horrors left behind

पीछे भयानक मंजर छोड़ गई बाढ़, 45000 मकान तबाह

Sat, 20 Sep 2014 12:58 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
Flood horrors left behind

बाढ़ अपने पीछे भयानक मंजर छोड़ गई है। जम्मू संभाग में बारिश और बाढ़ से 35 हजार मकान क्षतिग्रस्त हुए। इसमें बारिश और पानी के तेज बहाव में करीब दस हजार मकानों का नामोनिशान मिट गया।

विज्ञापन


भूस्खलन वाले क्षेत्रों के पीडि़तों को दोबारा बसाना बड़ी चुनौती है। संभाग में 190 लोगों को बेमिजाज मौसम ने लील लिया। 20 से ज्यादा लोग अभी तक लापता हैं। बिजली ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


पुंछ और राजोरी जिले में ही एक हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर तबाह हो गए। कई टावर पानी में बह गए। बाढ़ से संभाग के एक तिहाई ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। अनुमानित सरकारी ढांचे पर ही दो हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार मकानों की मरम्मत जारी

Flood horrors left behind

मंडलायुक्त जम्मू शांतमनु के अनुसार सरकारी आंकड़े के सर्वे में बारिश और बाढ़ से जम्मू संभाग में 9900 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। क्षतिग्रस्त हुए करीब 25 हजार मकानों को दुरुस्त बनाने का काम हो रहा है।

स्थायी ढांचे पर बाद में काम किया जाएगा। अगले दो माह में सर्दी के आवागमन को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासनों को बाढ़ पीडि़तों के पुनर्वास के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश करने को कहा गया है।

इसमें इंदिरा आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत मजबूत योजना बनाकर बाढ़ पीडि़तों के पुनर्वास के लिए काम किया जाएगा।

पीड़‌ितों को फिर से बसाने का प्रयास जारी

Flood horrors left behind

सरकार का प्रयास है कि सुरक्षित स्थानों पर अगले माह तक दोबारा पीडि़तों को बसाया जा सके, लेकिन भूस्खलन वाले क्षेत्रों का फैसला बाद में लिया जाएगा। अस्थायी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए एसडीआरएफ के तहत 210 करोड़ जारी किया गया है।

बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई संभाग की 28 हजार सड़कों में से 18 हजार को बहाल कर दिया गया है। इसमें पीएमवाईजीएस के तहत चालीस प्रतिशत सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुंछ में तबाह हुए 4-5 पुलों के स्थायी पुनर्निर्माण के लिए राज्य और केंद्र प्लान के तहत की काम होगा।

एसडीआरएफ के तहत प्रति एक मृतक परिवार को तत्काल अनुग्रह डेढ़ लाख रुपये की राशि दी गई है, जिसमें पीएम की दो लाख रुपये की राशि भी बाद में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed