फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood hits government meachinery for more then 2k crore

बाढ़ से सरकार को 2000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Sat, 13 Sep 2014 12:14 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
flood hits government meachinery for more then 2k crore

विनाशकारी बाढ़ ने ताश के पत्तों की तरह सरकारी इमारतों, दरिया के सुरक्षा बांधों, नदियों, स्कूलों, सड़कों और पुलों के अलावा बिजली और पानी के ढांचे को ढहा दिया है। जम्मू संभाग में ही विभिन्न विभागों में नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्टें चौंकाने वाली हैं। सरकारी ढांचे को 2000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन


सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर एससी जैरथ का कहना है कि बाढ़ से चिनाब दरिया, तवी, बसंतर और उज्ज में सुरक्षा बांधों को भारी क्षति पहुंची है। नहरों को भी भारी नुकसान हुआ है। अब तक करीब 450 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है। हालांकि, इससे ज्यादा का भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अब्दुल हमीद शेख का कहना है कि संभाग में 2553 सड़कों और करीब 25 पुलों को क्षति पहुंची है। लगभग 500 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसी तरह से पीएचई विभाग और बिजली विभाग को करीब 500 करोड़ के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 हजारों मकानों को क्षति

flood hits government meachinery for more then 2k crore

जम्मू के चीफ इंजीनियर सुशील आइमा का कहना है कि शहर में ही करीब 80 करोड़ का नुकसान हुआ है। संभाग में यह नुकसान काफी ज्यादा होगा। बिजली विभाग की चीफ इंजीनियर शहनाज गोनी का कहना है कि बाढ़ और बारिश से भारी नुकसान हु्आ है। सभी जिलों से रिपोर्ट मंगवाई जा रही है।

स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के महाप्रबंधक आरएस जंबाल का कहना है कि कश्मीर में कारपोरेशन के सैकड़ों वाहन पानी में डूबे हुए हैं। इससे खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना बड़ा नुकसान है। मंडलायुक्त शांतमनु के अनुसार संभाग में करीब 20 हजारों मकानों को भी क्षति पहुंची है। अगर यह आंकड़े मिला लिए जाएं तो नुकसान का आंकड़ा कई गुणा बढ़ सकता है।

25 फुट ब्रिज का नामोनिशान मिटा

flood hits government meachinery for more then 2k crore

बाढ़ और तेज बारिश की मार संभाग की सड़कों और पुलों पर भी पड़ी है। संभाग के दस जिलों में आधी से ज्यादा सड़कें तबाह हो गई हैं। पानी के तेज बहाव ने 20 से 25 फुट ब्रिज का नामोनिशान मिटा दिया है। कई वाहन पुल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। संभाग की कुल 3517 सड़कों में से 2553 को क्षति पहुंची है।

इसमें करीब 1800 सड़कों को दोबारा चालू कर दिया गया है। इस आपदा से सड़क एवं भवन निर्माण विभाग (आरएंडबी) को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। अस्थायी तौर पर सड़कों और पुलों को शुरू करवाने के लिए तत्काल 177 करोड़ रुपये की जरूरत है।

विभाग के चीफ इंजीनियर अब्दुल हमीद शेख के अनुसार सड़क और पुलों के ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। संभाग के दस जिलों में 9851 किलोमीटर में सड़कों का जाल बिछा है। लेकिन हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। पिछले कई दशक में संभाग की सड़कों और पुलों को ऐसा नुकसान नहीं पहुंचा था।

नया जम्मू कश्मीर बनाना पड़ेगा: शाम

flood hits government meachinery for more then 2k crore

पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल शर्मा का कहना है कि जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व नुकसान हुआ है। अब भी जम्मू और कश्मीर संभाग में कई इलाके पानी में डूबे हैं। नुकसान की आंकड़ों में बात करना तो अभी मुमकिन नहीं होगा। इतना अवश्य है कि जो हानि हुई है उससे नया जम्मू कश्मीर बनाना पड़ेगा।

कहां क‌ितना नुकसान
जिला    कुल सड़कें    क्षतिग्रस्त (आरएंडबी)

जम्मू       1193      131
सांबा        328      188
कठुआ       400      333
पुंछ         394      156
राजोरी       638      249
उधमपुर      212       143
रियासी       129       121
डोडा          87       70
किश्तवाड़      76       60
रामबन        43       40

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed