फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Flood havoc continues, 100 village surrounded in water

घाटी में बाढ़ का कहर जारी, 100 गांव पानी में घिरे

Fri, 05 Sep 2014 02:04 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
Flood havoc continues, 100 village surrounded in water

72 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने जहां बीस साल पुराना रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है वहीं पूरे कश्मीर संभाग में भारी तबाही मची है। खराब मौसम लोगों को संभलने का अवसर नहीं दे रहा है। बारिश ने सरकार द्वारा शुरू किए गए राहत कार्यों को भी रोक कर रख दिया है। अभी तक चार लोगों के मरने की पुष्टि सरकारी तौर पर हुई और 100 के करीब गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री खुद स्थिति पर नजर रखे हुए हैं जबकि सेना लोगों की सहायता कर रही है।

विज्ञापन


पूरा कश्मीर इस समय जलमग्न है। नदी-नाले सब उफान पर है और उनमें पानी खतरे के निशान से कई फुट ऊपर बह रहा है। आलम यह है कि सरकारी तंत्र पंगु बन कर रह गया है, लेकिन उसके आलाधिकारी तथा कई मंत्री लोगों के बीच जाकर उनकी सहायता करने में जुटे हुए हैं। गांव तो गांव श्रीनगर शहर में सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त, पुलिस के दूसरे अधिकारी, सभी जिला अधिकारी तथा जिला पुलिस प्रमुख लोगों की सहायता के लिए प्रभावित इलाकों में डेरा जमाए हुए हैं, लेकिन खराब मौसम ने राहत कार्यों की रफ्तार को रोक दिया है। सेना की मदद ली जा रही है। बारिश तथा तेज हवाएं वायुसेना के हेलीकाप्टरों को उड़ान भरने से रोक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण बचाव कार्यों में बाधा

Flood havoc continues, 100 village surrounded in water

कश्मीर के मंडलायुक्त रोहित कंसल ने बताया कि बारिश के कारण पैदा हुई बाढ़ में करीब 100 गांव फंसे हुए हैं। कुछ गांव ऐसे हैं जिनको चारों ओर से बाढ़ के पानी ने घेर लिया है और वहां तक पहुंचने के लिए हेलीकाप्टर ही एक माध्यम है। खराब मौसम के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में देरी हो रही है।

सेना नागरिक प्रशासन की मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि मकान की छत गिरने से दो और लोगों के मरने से कश्मीर संभाग में मरने वालों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में अभी भी कई गांव बाढ़ में घिरे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने सेना की मदद से बुधवार शाम से वहां बचाव अभियान शुरू कर रखा है, लेकिन नदियों के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के कारण अभी वहां के निवासियों को सुरक्षित जगहों पर नहीं भेजा जा सका है।

खतरे के निशान से कई फीट ऊपर बह रही झेलम

Flood havoc continues, 100 village surrounded in water

बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से वीरवार शाम दी गई जानकारी के अनुसार झेलम नदी सभी इलाकों में खतरे के निशान से कई फीट ऊपर बह रही है और इसके जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संगम में पानी का जलस्तर 30.7 फीट को पार कर गया है जो खतरे के निशान से 7 फीट अधिक बताया गया है।

अनंतनाग, पुलवामा बडगाम तथा श्रीनगर जिलों में भी इसके खतरे के निशान से कई फीट ऊपर बहने की सूचना दी गई है। मुंशीबाग इलाके में नदी 21.8 फीट के निशान को पार कर गया। इसके अलावा कई दूसरे नालों में भी बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। लगभग सभी नालों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और लगातार हो रही बारिश के कारण इसके बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

बाढ़ पर नजर रखने को नियंत्रण कक्ष स्थापित

Flood havoc continues, 100 village surrounded in water

पल-पल की जानकारी हासिल करने तथा बाढ़ से पैदा हुई स्थिति पर नजर रखने के लिए सरकार ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसे स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में बाढ़ तथा नियंत्रण विभाग के अलावा दूसरे आवश्यक विभागों के अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। लोगों को जरूरत पड़ने पर 01942474040, 2452138 तथा 2455883 पर संर्पक करने के लिए कहा गया है।

वहीं कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त रोहित कंसल ने लोगों को नदी-नालों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। एक बयान जारी कर उन्होंने इसके किनारे बसे लोगोंको भी सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाने के लिए कहा है। सरकार को यह कदम झेलम तथा दूसरी नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद उठाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed