फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Flights from Jammu-Srinagar and Leh gained momentum

Jammu News: जम्मू-श्रीनगर और ले से उड़ानों ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
Flights from Jammu-Srinagar and Leh gained momentum
श्रीनगर से 11, जम्मू एयरपोर्ट से छह और लेह एयरपोर्ट से हुआ 12 फ्लाइटों का संचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बॉर्डर पर शांति छाने के बाद प्रदेश के हवाई अड्डों से विमानों का संचालन सुचारू हो गया है। बुधवार को जम्मू और लेह एयरपोर्ट से कुल 18 फ्लाइटों का संचालन हुआ। श्रीनगर हवाई अड्डे से बुधवार को 11 उड़ानें संचालित हुईं। मंगलवार से शुरू हुआ था, जिसमें 8 उड़ानें संचालित की गईं थीं।
जम्मू एयरपोर्ट से कुल छह विमानों ने उड़ान भरी। इनमें दो दिल्ली और एक श्रीनगर की फ्लाइट थी। उड़ानें सुचारू होने के बाद अब यात्रियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, लेह के कुशोक बाकुला रिनपोछे एयरपोर्ट से बुधवार को 12 फ्लाइटों का संचालन हुआ। इनके जरिए कुल 1693 यात्रियों ने आवा-जाही की। उड़ानों के सुचारू होने के बाद यात्री काफी राहत से भरे नजर आए।
विज्ञापन

श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार बुधवार को चार उड़ानें हज यात्रियों की दिल्ली गईं। तीन उड़ानें दिल्ली से श्रीनगर आईं। तीन उड़ानें श्रीनगर से दिल्ली गईं। एक उड़ान श्रीनगर से जम्मू और फिर श्रीनगर संचालित की गईं। बृहस्पतिवार को उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद उड़ानों से यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी। इसके लिए उड़ानों की संख्या भी बढ़ानी पड़ी थी। तीन दिन बाद स्थिति सामान्य हुई फिर यात्रियों की संख्या गिर गई। करीब 80 उड़ानों में करीब 12 हजार यात्री ही सफर कर रहे थे। यह स्थिति हवाई अड्डा बंद होने तक बनी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed