फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Flag march

Jammu News: पुलिस और सुरक्षा बलों ने निकाला फ्लैग मार्च

Thu, 25 Apr 2024 06:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 25 Apr 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Flag march
सिडको चौक से शुरू होकर मुख्य चौक, लिंक बाजार मार्ग, सुंब मार्ग चौक होते हुए पहुंचा वापस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस की ओर से आम लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का संदेश देने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला।

सिडको चौक से शुरू हो कर मुख्य चौक, लिंक बाजार मार्ग, सुंब मार्ग चौक, महाराजा हरी सिंह चौक, पुराना बाजार, चोहाटा चौक से वापस मुख्य बस अड्डा के रास्ते हाईवे से होते हुए सिडको चौक पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी सांबा विनय कुमार, डिप्टी एसपी भीष्म दूबे, थाना प्रभारी संदीप चाढक जवानों के साथ चल रहे थे। वहीं सुरक्षा बलों के अधिकारी भी जवानों के साथ फ्लैग मार्च में शामिल थे। एसएसपी सांबा विनय शर्मा ने कहा कि लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं कि वह बिना किसी भय के अपना वोट करें। पुलिस व सुरक्षा बल के जवान पूरी तरह से तैयार हैं। जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी कड़ी चौकसी रखी जा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई है। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस नाके लगा कर वाहनों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed