{"_id":"67f04f0e76509e413500ac8e","slug":"five-startups-from-jammu-and-kashmir-showcase-innovation-at-startup-mahakumbh-20-jammu-news-c-10-lko1027-581642-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्टार्टअप महाकुंभ 2.0 में जम्मू-कश्मीर के पांच स्टार्टअप के नवाचार का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्टार्टअप महाकुंभ 2.0 में जम्मू-कश्मीर के पांच स्टार्टअप के नवाचार का प्रदर्शन
विज्ञापन
पांच जेके स्टार्टअप्स ने स्टार्टअप महाकुंभ 2.0 में नवाचार का प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) ने भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप प्लेटफॉर्म स्टार्टअप महाकुंभ 2.0 में जम्मू-कश्मीर के पांच स्टार्टअप के नवाचार का प्रदर्शन किया है। ये स्टार्टअप अभिनव समाधानों के प्रदर्शन से राष्ट्रीय मंच पर पहुंचे।
जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार्टअप में सीएलएमआरएटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जीआर8 स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड स्टूडियो अगामा, बीआईएसए प्राइवेट लिमिटेड और अल-हमदान क्राफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
जेकेईडीआई द्वारा जम्मू-कश्मीर स्टार्टअप नीति 2024-27 के तहत यह भागीदारी जम्मू और कश्मीर में बढ़ते स्टार्टअप पारिस्थितिकी, नवाचार, उद्यमिता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मंच ने स्टार्टअप को निवेशकों, उद्योग जगत के नेताओं और अन्य पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थकों के साथ नेटवर्क बनाने का अवसर प्रदान किया है, जिससे उन्हें अपने उद्यमों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिली।
विज्ञापन
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव और जेकेईडीआई के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार देख रहे खालिद जहांगीर कहते हैं कि स्टार्टअप महाकुंभ 2.0 में जम्मू-कश्मीर के स्टार्टअप की मौजूदगी ने उद्यमशीलता की प्रतिभा को पोषित करने और एक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में जेकेईडीआई की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। हमें इस प्रतिष्ठित मंच पर नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए अपने स्टार्टअप पर गर्व है।
भारत में स्टार्टअप, निवेशकों और नीति निर्माताओं के सबसे बड़े संगम के रूप में स्टार्टअप महाकुंभ 2.0 जाना जाता है। यह उभरते व्यवसायों को दृश्यता, नेटवर्किंग के अवसर और बाजार संबंधों तक पहुंच प्रदान करने का काम करता है।