फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five soldiers injured as colleague opens fire inside army camp in J-K's Rajouri

जम्मू-कश्मीर : राजोरी सैन्य शिविर में मेजर ने की गोलीबारी, ग्रेनेड फेंके, तीन अधिकारियों समेत पांच जवान घायल

Fri, 06 Oct 2023 11:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 11:54 AM IST
सार

घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे आरोपी को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Five soldiers injured as colleague opens fire inside army camp in J-K's Rajouri
demo pic... - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी जिले के थन्ना मंडी के नीली चौकी स्थित सैन्य शिविर में मेजर रैंक के एक अधिकारी की ओर से वीरवार को कथित तौर पर की गई गोलीबारी व ग्रेनेड धमाके में तीन अधिकारियों समेत पांच सैन्यकर्मी घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे आरोपी को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मेजर रैंक के सैन्य अधिकारी ने वीरवार को शूटिंग अभ्यास सत्र के दौरान बिना उकसावे के अपने सहयोगियों पर गोलियां चला दीं और फिर यूनिट के शस्त्रागार में जा कर छिप गया। जब कमांडिंग ऑफिसर, अपने डिप्टी और मेडिकल ऑफिसर के साथ उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने के प्रयास में इमारत के पास पहुंचे, तो उन्होंने ग्रेनेड फेंके।
विज्ञापन


इसमें तीनों अधिकारी घायल हो गए। यूनिट के सेकेंड-इन-कमांड की हालत गंभीर बताई गई है। आरोपी अधिकारी को शस्त्रागार के अंदर काबू करने से पहले करीब आठ घंटे तक स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। सेना ने एहतियात के तौर पर शस्त्रागार के नजदीक के एक गांव को खाली करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों ने समझा आतंकी हमला
दोपहर के समय गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग सकते में आ गए। इस वर्ष के पहले दिन से आतंकी घटनाओं के कारण चर्चा में रहने वाले राजोरी जिले के लोगों ने इसे भी आतंकी हमला समझ लिया और अपने घरों का रुख करना शुरू कर दिया। काफी देर तक लोग घरों में दुबके रहे। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह आतंकी हमला नहीं है। उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए थन्नामंडी से और रोमियो फोर्स के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना की जांच जारी
हालांकि, सेना ने दावा किया कि राजोरी के सैन्य शिविर में हुई एक ग्रेनेड दुर्घटना में एक अधिकारी घायल हो गया। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, 5 अक्टूबर 23 को राजोरी सेक्टर में एक चौकी पर संभावित ग्रेनेड दुर्घटना में एक अधिकारी घायल हो गया था। अधिकारी को निकाला गया और प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है। घटना की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed