फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five school closed on international border due to heavy shelling

गोलाबारी के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच स्कूल बंद, लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने दागे गोले

Fri, 20 Sep 2019 12:51 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
five school closed on international border due to heavy shelling
पाक की गोलाबारी के निशान - फोटो : PTI

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान की ओर से लगातार गोले दागे जाने से हीरानगर सेक्टर में पांच स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर स्थिति का आकलन किया। वीरवार को लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने दो बार बार्डर आउट पोस्ट मनियारी और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना  नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब सवा दस बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने मनियारी पोस्ट के नजदीक गोलियां चलाने के बाद पांच मोर्टार भी दागे। इनमें से एक मनियारी की बार्डर आउट पोस्ट में और अन्य खेतों में गिरे। भारतीय सीमा में जारी बांध निर्माण कार्य को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


गोलाबारी के चलते कुछ समय के लिए काम को बंद करवा दिया गया। उधर, शाम चार बजकर पचास मिनट पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करे गोलियां चलाईं और मोर्टार दागे। जो मनियारी बीओपी के नजदीक आकर खेतों में गिरे हैं। वीरवार को हुई गोलाबारी के दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीमा सुरक्षा बल ने एहतियातन फिलहाल जवाबी कार्रवाई नहीं की है। शाम पांच बजे के बाद से गोलाबारी बंद है। इससे सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत है और वह घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे यह पांच सरकारी स्कूल

भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर जारी गोलाबारी को लेकर सीमावर्ती ग्रामीणों की ओर से उठाई गई मांग को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ स्कूलों को एहतियातन बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। 


मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेमनाथ ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल कडियाला, सरकारी मिडिल स्कूल पानसर, मनियारी, रठुआ और प्राइमरी स्कूल गुज्जर चक शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमावर्ती इलाकों पर गोलाबारी की जा रही है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने फ्रंट लाइन के पांच स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed