{"_id":"6aae40300b0146c92f09fe72","slug":"five-personnel-injured-bsf-vehicle-overturns-on-jammu-srinagar-highway-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रामबन हाईवे पर बीएसएफ का वाहन पलटा, पांच जवान घायल; ड्राइवर की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रामबन हाईवे पर बीएसएफ का वाहन पलटा, पांच जवान घायल; ड्राइवर की हालत गंभीर
Sat, 19 Sep 2026 01:26 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, रामबन/जम्मू
पीटीआई, रामबन/जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:26 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में आज एक सड़क हादसा हो गया। रामबन जिले में बीएसएफ का एक वाहन पलट गया। जिसमें पांच जवान घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में आज शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। सीमा सुरक्षा बल का एक वाहन पलट गया। इस हादसे में कम से कम पांच जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबा-सेरी के पास हुई। बीएसएफ का यह वाहन जम्मू की ओर जा रहे एक बड़े काफिले का हिस्सा था। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने तेजी से बचाव अभियान शुरू किया। घायल जवानों को तत्काल वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में उप-निरीक्षक घर सिंह, चालक शमीम अहमद, आरक्षी सुनील कुमार, परशुतम कुमार और चंदन यादव शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चालक की गंभीर हालत
अधिकारियों के अनुसार, वाहन के चालक शमीम अहमद की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। शमीम अहमद उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का निवासी है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी जान बचाने का हर संभव प्रयास कर रही है। अन्य चार घायल जवानों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है
हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस
ये दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक संवेदनशील हिस्से पर हुई। पुलिस ने बताया कि वाहन के पलटने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सड़क की स्थिति या किसी तकनीकी खराबी की संभावना पर गौर किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की विस्तृत जांच जारी है।