{"_id":"5c305a05bdec22569f267fb2","slug":"five-people-dead-due-to-suffocation-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घुटने से एक ही परिवार के पांच की मौत, मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम घुटने से एक ही परिवार के पांच की मौत, मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल
Sat, 05 Jan 2019 12:47 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दम घुटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। सभी उत्तरी कश्मीर के टंगधार से इलाज के सिलसिले में आए थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।
पुलिस के अनुसार टंगधार से एक परिवार एक महिला के इलाज के सिलसिले में श्रीनगर आया हुआ था। इन्होंने बेमिना के मंसूर कालोनी में एक कमरा किराए पर लिया था। प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि चार व पांच जनवरी की रात गैस लीक होने की वजह से दम घुटने से इनकी मौत हो गई। सभी एक साथ बिस्तर पर पड़े पाए गए।
पुलिस का कहना है कि सारी बातों को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।