{"_id":"606964258ebc3ec39c36d2f2","slug":"five-lakh-trees-to-be-planted-in-jammu-and-srinagar-under-green-india-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन इंडिया मिशन के तहत जम्मू श्रीनगर में लगाएं जाएंगे पांच लाख पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन इंडिया मिशन के तहत जम्मू श्रीनगर में लगाएं जाएंगे पांच लाख पेड़
Sun, 04 Apr 2021 12:30 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के दोनों राजधानी शहरों जम्मू और श्रीनगर में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत पांच लाख पेड़ लगाएं जाएंगे। नागरिक सचिवालय में शनिवार को वन और पर्यावरण विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से बैठक कर ग्रीन इंडिया मिशन के तहत प्रदेश में पौधारोपण अभियान कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी। वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण चलाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के दोनों राजधानी शहरों जिन्हें स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा हैं वहां पर पांच लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं। हाइवे के किनारो, शिक्षण संस्थानों, नदियों के किनारे आदि स्थलों पर पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा समार्ट शहरों में बड़े स्तर पर पौधारोपण होने से प्रदूषण की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह हितधारक विभागों किजसमें सकूली शिक्षा विभाग, नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया, जम्मू व श्रीनगर नगर निगम, पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय संस्थानएं और शिक्षण संस्थानों से चर्चा कर रोडमैप तैयार करें ताकि पांच लाख पेड़ लगाने का काम तेजी से पूरा किया जा सकें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: डीडीसी अध्यक्षों को सुरक्षा के लिए मिलेंगे पुलिस जवान और सरकारी वाहन
उन्होंने सोशल फारेस्टरी विभाग से स्टाफ को नगर निगमों में ट्रांसफर करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह स्टाफ पौधरोपण अभियान के लिए विशेषज्ञ सहायक का काम करेगा। उन्होंने नगर निगमों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह वह अपने क्षेत्राधिकार में पौधारोपण के लिए भूमि की निशानदेही करें।
इसी बीच, वन और पर्यावरण विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने मांडा वन्य जीव उद्यान में शनिवार को संबंधित अधिकारियों से बैठक कर वन जीव सुरक्षा विभाग की कार्यशैली की समीक्षा की। मुख्य वन्यजीव वार्डन ने इस अवसर पर संजीव वर्मा ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि मनुष्य व जानवरों के मध्य टकराव को रोकने के लिए हाट स्पाट की निशानदेही कर बचाव टीमों की वहां पर तैनाती करें।