फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five doctors on health facility of one lakh population of bani

पांच डाक्टरों के भरोसे है बनी की एक लाख आबादी की स्वास्थ्य सुविधा

Fri, 17 Nov 2017 11:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 17 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
five doctors on health facility of one lakh population of bani
- फोटो : demo photo

जिले के दूरदराज पहाड़ी इलाकों में लोगों की जान भगवान भरोसे है। इन इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि बनी तहसील की करीब एक लाख की आबादी पर मात्र पांच डाक्टर ही हैं। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बनी ब्लाक में डाक्टरों के चौबीस पद सृजित हैं, जबकि उपलब्ध मात्र पांच हैं। यह वह अस्पताल है, जहां दूरदराज के इलाकों से लोग बेहतर इलाज की उम्मीद लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों की हालत इससे भी बदतर है। बनी मेडिकल ब्लाक में तीन पीएचसी हैं, जिसमें से एक कोटी चंडियार, एक ढग्गर और एक संदरूण में है। यहां भी डाक्टरों के आठ पद सृजित किए गए हैं, जबकि एक भी एमबीबीएस डाक्टर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी ढग्गर में दो एनआरएचएम डाक्टरों को तैनात किया गया था, इसमें से एक महात्मा गांधी जच्चा बच्चा अस्पताल, जबकि दूसरे को भी बनी उपजिला अस्पताल में अटैच कर दिया गया। फिलहाल मेडिकल असिस्टेंट ही लोगों को उपचार और दवाएं मुहैया करवा रहे हैं। 
कोटी चंडियार की पीएचसी के पास तो अपनी इमारत ही नहीं है। यहां एक ही कमरे में इलाज चलता है और दवाएं भी यहीं से दी जाती हैं। यहां भी एक आयुर्वेदिक डाक्टर के सहारे ही इलाज दिया जाता है।

संदरूण में स्वास्थ्य विभाग ने माडर्न पीएचसी बनाई, लेकिन यहां भी एक ही आयुर्वेदिक डाक्टर है, जिसकी सेवाएं भी आम तौर पर उपजिला अस्पताल बनी में ही ली जाती हैं। ऐसे में यह इलाका भी मेडिकल असिस्टेंट के सहारे चल रहा है। तीनों पीएचसी में आठ में से एक भी एमबीबीएस डाक्टर उपलब्ध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed