फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five arrested in cross-border heroin case of 300 crores

जम्मू-कश्मीरः सीमापार से आई 300 करोड़ की हेरोइन मामले में पांच गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2020 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in cross-border heroin case of 300 crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पाकिस्तान से भेजी गई 300 करोड़ रुपये की हेरोइन के मामले में पुलिस ने वीरवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अरनिया आरएसपुरा, अखनूर और पड़ोसी राज्य पंजाब के दो लोग शामिल हैं। दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए जम्मू भेज दिया गया है। एसपी हेडक्वार्टर राजा आदिल का कहना है कि जल्द इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों के रहने वाले आरोपी पंजाब के तस्करों और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे थे। 20 सितंबर को सीमा पार से नशे की जो खेप भेजी गई थी, उसे इन लोगों द्वारा मौके से उठाकर पंजाब और अन्य जगहों पर भेजा जाना था, लेकिन बीएसएफ ने पहले ही नशे की खेप को पकड़ लिया। पूरे मामले की जांच पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन


20 सितंबर को बीएसएफ ने अरनिया की बीएसएफ पोस्ट के पास 62 पैकेट हेरोइन, 2 पिस्टल, 100 राउंड बरामद किए थे। पुलिस ने कुछ मोबाइल नंबरों की काल डिटेल निकाली और उनकी व्हाट्सएप पर हुई बात को चेक किया। जांच में सामने आए नाम से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखनूर के एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि बुधवार की रात जम्मू से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से परगवाल सेक्टर के पंचायत गडखाल के गांव सिदड़ा में छापा मार कर दो लोगों को गिफ्तार किया। उनकी पहचान बिशन कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है। बिशन कुमार तिहाड़ जेल में एक केस में सजा काट आया है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को आईजी जम्मू मुकेश सिंह इस मामले में प्रेस वार्ता कर सकते हैं।

दो के नाम दिल्ली बम धमाकों से जुड़ रहे, एक दैनिक वेतन भोगी
हेरोइन तस्करी मामले में पकड़े गए आरोपियों से बड़े खुलासे हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पंजाब के रहने वाले दो आरोपियों के नाम वर्ष 2005 में दिल्ली में हुई बम धमाकों से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी इस पर जांच की जा रही है। वहीं, परगवाल सेक्टर से पकड़ा गया एक आरोपी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बताया जा रहा है।

मेंढर में तलाशी अभियान, 3.2 किलो हेरोइन बरामद 

मेंढर पुलिस ने नियंत्रण रेखा से सटे बसूनी क्षेत्र से वीरवार को तलाशी अभियान के दौरान करीब 3.2 किलो हेरोइन बरामद की। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। तस्करों का पता नहीं चल पाया। मेंढर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नियंत्रण रेखा से सटे बसूनी क्षेत्र में दो लोगों के बीच नशे की डील होने वाली है। एसडीपीओ मेंढर जाहिर अब्बास जाफरी और एसएचओ मेंढर ने टीम के साथ बुधवार देर रात से वीरवार सुबह तड़के तक बसूनी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक जगह तीन पैकेट पड़े मिले। जांच में यह हेरोइन पाई गई। इस बारे में एसडीपीओ मेेंढर कर कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed