{"_id":"5ebaf96d84b2c46bd3050c21","slug":"first-train-will-arrive-at-jammu-railway-station-after-51-days-tomorrow-at-5-45-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू रेलवे स्टेशन पर 51 दिन बाद कल सुबह 5:45 पर आएगी पहली ट्रेन, सभी तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू रेलवे स्टेशन पर 51 दिन बाद कल सुबह 5:45 पर आएगी पहली ट्रेन, सभी तैयारियां पूरी
Wed, 13 May 2020 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू रेलवे स्टेशन पर 51 दिन बाद कल सुबह 5:45 पर पहली यात्री ट्रेन आएगी। ट्रेन नंबर 02425 दिल्ली से बुधवार रात नौ बजकर 10 मिनट पर जम्मू के लिए चलेगी। दिल्ली से जम्मू के बीच यह ट्रेन चलेगी। वहीं वीरवार रात आठ बजकर 10 मिनट पर ट्रेन नंबर 02426 यहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन सुबह पांच बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन की सभी बोगियां एसी होंगी। ट्रेन से आने और जाने वाले यात्रियों के स्टेशन में प्रवेश और निकासी के साथ कोविड-19 की जांच की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
ट्रेन से प्रदेश में आने वाले हर व्यक्ति की कोविड-19 की जांच होगी। इसके लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पर मेडिकल टीम को तैनात किया गया है। इसके साथ प्रदेश प्रशासन के बड़े अधिकारियों को भी रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव योजना विकास और निगरानी विभाग रोहित कंसल और नेतृत्व में चार अधिकारियों की तैनाती की है। इन अधिकारियों की देखरेख में यात्रियों की कोविड-19 की जांच, रिपोर्ट, सोशल डिस्टेंसिंग और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर 20 कियोस्क बनाए गए हैं। वहीं रेलवे प्लेटफार्म पर सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने की भी व्यवस्था की गई है।