{"_id":"66ea38ea55ca250e720bf2e0","slug":"first-surgery-done-in-aiims-vijaypur-jammu-news-c-10-jam1008-444249-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एम्स विजयपुर में पहली सफल पैरोटिडेक्टॉमी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एम्स विजयपुर में पहली सफल पैरोटिडेक्टॉमी सर्जरी
विज्ञापन
एम्स जम्मू में सर्जरी करती चिकित्सा टीम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) विजयपुर में एक 34 वर्षीय महिला की सतही पैरोटिडेक्टॉमी सर्जरी की गई है। इसमें पैरोटिड ग्रंथि के एक हिस्से को निकाला गया है।
महिला रोगी के दाहिने पैरोटिड ग्रंथि के प्लेमॉर्फिक एडेनोमा का पता चला था। सर्जिकल टीम ने चेहरे की तंत्रिका को सावधानीपूर्वक संरक्षित करते हुए ट्यूमर को हटाने का फैसला किया, जो पैरोटिड सर्जरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। सर्जिकल चिकित्सा टीम में डॉ. अमरदीप सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. पूजा रानी (वरिष्ठ रेजिडेंट), डॉ. सुनाना गुप्ता, डॉ. श्रुति शर्मा (अतिरिक्त प्रोफेसर), डॉ. रक्षा कुंडल (एसोसिएट प्रोफेसर) और डॉ. संदीपिका डोगरा (सहायक प्रोफेसर) की एनेस्थीसिया टीम के साथ नर्सिंग अधिकारियों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवर शामिल रहे।
एम्स के कार्यकारी निदेशक व सीईओ प्रो. (डॉ.) शक्ति कुमार गुप्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सर्जरी को प्रधानमंत्री को एक विशेष जन्मदिन के उपहार के रूप में समर्पित किया गया है जिनके विजन में एम्स विजयपुर की स्थापना की गई है। एम्स स्वास्थ्य सेवा के उच्चतम मानकों के साथ क्षेत्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।