फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   first isolation unit will be in GMC

जीएमसी में बनेगा पहला आइसोलेशन यूनिट

Tue, 03 Mar 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 03 Mar 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
first isolation unit will be in GMC

जीएमसी में पहला आइसोलेशन यूनिट स्थापित किया जाएगा। हर साल बढ़ रही स्वाइन फ्लू, इबोला जैसी बीमारियों से पीड़ितों को यूनिट में उचित इलाज दिया जाएगा। इसमें आधुनिक लैबोरेटरी स्थापित की जाएगी। एक छोटा आईसीयू का निर्माण होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे राज्यों का रुख करने वाले मरीजों को यहीं पर अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मरीजों को मिल सकेंगी।  उल्लेखनीय है कि गठबंधन सरकार की कबीना की पहली बैठक में जीएमसी में 6 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से आइसोलेशन यूनिट बनाने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


जीएमसी के प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता का कहना है कि नए आइसोलेशन यूनिट से संभाग के दस जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिल सकेगा। इस प्रोजेक्ट में 2.98 करोड़ रुपये का वातानुकूलित आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। वार्ड में 15-16 कैबिन अटैच बाथरूम के साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर मरीजों को तत्काल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए छोटा आईसीयू बनेगा। दो वेंटिलेटर स्थापित किए जाएंगे। डायग्नोस्टिक लैब का निर्माण किया जाएगा। अभी तक स्वाइन फ्लू और दूसरे वार्न बीमारियों के लिए टेस्टिंग को दूसरे राज्यों में सैंपल भेजे जा रहे हैं।

इसमें रिपोर्टिंग में भी थोड़ी देर होती है, लेकिन जीएमसी में टेस्टिंग लैब के खुल जाने पर मरीजों को सारी सुविधाएं यहीं मिल सकेंगी। इस लैब की खासियत यह होगी कि यहीं पर अधिकांश बीमारियों के सैंपलों की टेस्टिंग की जाएगी।

इस यूनिट का मुख्य काम संक्रमित बीमारियों के पीड़ितों को उचित इलाज देना होगा। इस यूनिट का जीएमसी के ओल्ड ड्रग स्टोर की करीब 12000 हजार स्क्वेयर फीट जगह पर निर्माण किया जाएगा।


सरकार से फंड जारी होने पर शीघ्र प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा, जिससे अगले वित्त वर्ष में मरीजों को उचित इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed