फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   First death due to corona in Jammu and Kashmir, 58 new cases found, number of active cases 238

Corona Update: जम्मू-कश्मीर में कोरोना से सीजन की पहली मौत, 58 नए मामले मिले, सक्रिय केसों का आंकड़ा 238

Fri, 07 Apr 2023 01:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 01:35 AM IST
सार

प्रदेश के अन्य 18 जिलों के मुकाबले राजधानी जम्मू और श्रीनगर में कोविड का संक्रमण बढ़ रहा है। श्रीनगर से 14 और जम्मू से 12 नए मामले मिले हैं। बीते 24 घंटे में 3116 कोविड परीक्षण करने का दावा किया गया है।
 

विज्ञापन
First death due to corona in Jammu and Kashmir, 58 new cases found, number of active cases 238
जम्मू में कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पहली मौत हुई है। नई लहर में राजोरी जिले के ढांगरी इलाके की छह माह की एक बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे को निमोनिया सहित अन्य समस्याएं थीं। उसका इलाज श्री महाराजा गुलाब सिंह (एसएमजीएस) अस्पताल जम्मू में चल रहा था, लेकिन परिवार वाले गत दिवस उसे निजी स्तर पर घर ले गए थे।

विज्ञापन


अस्पताल में उसके आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पालिमर्स चेन रिएक्शन) परीक्षण में कोविड होने की पुष्टि हुई है। इस बीच प्रदेश में कोविड के 58 नए मामले मिले हैं, जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 238 पहुंच गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य 18 जिलों के मुकाबले राजधानी जम्मू और श्रीनगर में कोविड का संक्रमण बढ़ रहा है। श्रीनगर से 14 और जम्मू से 12 नए मामले मिले हैं। बीते 24 घंटे में 3116 कोविड परीक्षण करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मौजूदा सर्वाधिक 74 सक्रिय मामले श्रीनगर व 38 मामले जम्मू संभाग में हैं। बारामुला, बांदीपोरा में 2-2, बड़गाम में 7, पुलवामा में 3, कुलगाम में 6, शोपियां में 1, उधमपुर, राजोरी, डोडा, पुंछ में 1-1, सांबा में 4 और रामबन में 2 मामले मिले हैं।

किश्तवाड़ फिलहाल कोविड मुक्त चल रहा है, जबकि अन्य सभी जिलों में सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में 31 पीड़ितों को होम सर्विलांस पर रखा गया है। प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों में से 61 जम्मू और 177 कश्मीर संभाग से हैं।


इस बार कोविड बच्चों को अधिक प्रभावित कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड उपयुक्त व्यवहार का गंभीरता से पालन करना जरूरी है, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed