{"_id":"60d393d78ebc3e323447de22","slug":"first-case-of-delta-plus-variant-reported-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट : जम्मू में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला केस सामने आया, देश में अब तक 40 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट : जम्मू में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला केस सामने आया, देश में अब तक 40 मामले
Thu, 24 Jun 2021 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Jun 2021 04:11 AM IST
सार
- देश के कई हिस्सों में तबाही मचा चुका है कोविड का यह वैरिएंट
विज्ञापन
डेल्टा प्लस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोविड की दूसरी लहर के धीमे पड़ने के बीच बुधवार को जम्मू में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला मिलने से हड़कंप है। इस वैरिएंट को कोविड की गंभीर श्रेणी में रखा गया है और भारत में अब तक 40 ही ऐसे मामले मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार थोड़ी सी लापरवाही से कोविड का यह नया वैरिएंट सामुदायिक स्तर पर घातक हो सकता है।
विज्ञापन
जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने बताया कि तालाब तिल्लो निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वह नारायणा अस्पताल ककरियाल में गत 15 मई को संक्रमित पाया गया था और उसका सैंपल जिनोमिक जांच के लिए एनसीडीसी नई दिल्ली में भेजा गया था। जांच में इस वैरिएंट के मिलने का पता चला है।
विज्ञापन
संक्रमित व्यक्ति को कोविड वैक्सीन भी दी गई थी। भारत उन दस देशों में शामिल है, जहां डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है। देश में अब तक ऐसे 40 मामले मिले हैं। जिन राज्यों में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। पीड़ित में संक्रमण के दौरान कोविड के अधिक लक्षण नहीं थे।
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकाल का पालन करें लोग
जीएमसी प्रशासन की ओर से बुधवार देर शाम तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के पीड़ित को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे थे। देश के विभिन्न हिस्सों में इस वैरिएंट का प्रसार होने से संक्रमण का दोबारा प्रसार हो रहा है। ऐसे में नए वैरिएंट की दस्तक ने दोबारा सतर्कता बढ़ा दी है। ऐसी परिस्थितियों में आम लोगों की भागीदारी और जिम्मेदारी बढ़ गई है, जिसमें वे सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करके नए वैरिएंट से बच सकें।