फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   first batch of buddha Amarnath will visit nine August

नौ अगस्त को जाएगा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था

Thu, 07 Jul 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 07 Jul 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
first batch of  buddha Amarnath will visit  nine August
- फोटो : Amar Ujala

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से नौ अगस्त को रवाना होगा। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के राष्ट्रीय प्रमुख एवं क्षेत्रीय बजरंग दल संयोजक नीरज दिनौरिया ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


दिनौरिया ने कहा कि यात्रा का उद्घाटन आठ अगस्त को होगा। नौ अगस्त को पहला जत्था पुंछ के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि 1996 में आतंकवादियों की धमकी के कारण श्री अमरनाथ यात्रा बाधित हुई, किंतु देश भर से बजरंग दल के 50 हजार से भी ज्यादा कार्यकर्ता यात्रा पर आए और आतंकियों की धमकी को दरकिनार करते हुए यात्रा को सफल बनाया। 
विज्ञापन


आतंकवाद के कारण पुंछ, राजोरी एवं आसपास के क्षेत्रों से हिंदू समाज पलायन कर रहा था। बजरंग दल की ओर से श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को अपने हाथ में लेने के बाद से पलायन रुकने के साथ ही हिंदू समाज का मनोबल भी बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनौरिया ने कहा कि यात्रा अखिल भारतीय स्तर पर बजरंग दल द्वारा 2005 से आरंभ की गई थी, जो पिछले 10 वर्षों से निरंतर चल रही है और इस साल 11वें साल में बजरंग दल की यात्रा प्रवेश कर रही है। 


यात्रा के प्रथम पड़ाव में यात्री पुंछ में विश्राम करेंगे और दूसरे दिन बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन कर पुन: सुंदरबनी में रात्रि विश्राम करके शिवखौड़ी धाम के अतिरिक्त अन्य प्राचीन एवं धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन भी कर सकेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रांत संयोजक एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के राष्ट्रीय सह प्रमुख नवीन सूदन, सह संयोजक राकेश शर्मा, कार्तिक सूदन, कपिल गुप्ता, गोविंद, रजत, शुभम, सुमित, सन्नी सिंह जम्वाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed