{"_id":"680c3ca5a05eeacc1e07fbcc","slug":"firing-was-carried-out-by-various-pakistan-army-posts-all-across-line-of-control-in-kashmir-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर: एलओसी पर रातभर गोलीबारी, पाक चौकियों से फायरिंग; सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर: एलओसी पर रातभर गोलीबारी, पाक चौकियों से फायरिंग; सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Sat, 26 Apr 2025 07:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 26 Apr 2025 07:36 AM IST
सार
पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलीबारी की गई है। अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। 25-26 अप्रैल की रात में कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार विभिन्न पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा बिना किसी उकसावे के छोटी गोलीबारी की गई।
भारतीय सैनिकों ने भी करारा जवाब दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भारतीय सेना ने यह जानकारी दी है। इससे पहले, बीते गुरुवार और शुक्रवार को भी कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की गई। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। इसका माकूल जवाब दिया जा रहा है। वहीं, उत्तरी- कश्मीर में एलओसी पर बने हालात से स्थानीय लोग खौफ में जी रहे हैं।
विज्ञापन
उनके अनुसार, काफी समय से दोनों मुल्कों के बीच शांति बहाल होने से इन क्षेत्रों में अमन के साथ-साथ विकास होने लगा था। बारामुला के उड़ी सेक्टर के निवासी शब्बीर अहमद ने कहा कि सरहद के लोग अमन चाहते हैं। हम हमेशा भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। तनाव बढ़ने से बॉर्डर के लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। बॉर्डर टूरिज्म पर भी असर पड़ा है।

On the night of the 25th-26th of April 2025, unprovoked small firing was carried out by various Pakistan Army posts all across the Line of Control in Kashmir. Indian troops responded appropriately with small arms. No casualties reported: Indian Army pic.twitter.com/B6lO5oldJ2
— ANI (@ANI) April 26, 2025
फिजा में घुलने लगी बारूद की गंध....
कुपवाड़ा जिले के बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने काफी समय बाद अपने इलाके में गोलियों की आवाज सुनी है। इससे वे खाैफजदा हैं। बख्तियार खान ने कहा कि इलाके में पहले गोलाबारी होती थी। बारूद की गंध रहती थी, लेकिन कुछ वर्षों से शांति बनी हुई थी। अब दोबारा रात में गोलियों की आवाज से स्थानीय लोगों में फिर भय पैदा हो गया है।

घाटी में रातभर आसमान में गरजते रहे लड़ाकू विमान
श्रीनगर समेत उत्तरी कश्मीर में रात भर आसमान में लड़ाकू विमान गरजते रहे। एक स्थानीय आबिद भट ने कहा कि रात करीब 11 बजे से विमान गरजने लगे, जोकि सुबह करीब चार बजे तक जारी रही। रात भर नींद नहीं आई, खौफ सा माहौल था। ऐसा लग रहा था कि भारत की तरफ से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक तो नहीं कर दी।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: एक आदिल ने किया हमला, दूसरे आदिल ने पर्यटकों को बचाने के लिए अपने सीने पर खाईं गोलियां