फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   firing victims are criticize Pakistan shelling

एक के जनाजे की, तो दूसरे की सलामती की फिक्र

Sun, 16 Aug 2015 11:21 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
firing victims are criticize Pakistan shelling

पाकिस्तानी गोलाबारी ने लोगों को गहरे जख्म दिए हैं। आंसुओं में डूबे लोग पाक को कोस रहे हैं। गोलाबारी में घायल होकर जीएमसी पहुंचे गांव बसूनी के रमीज राजा के भाई मोहम्मद अजीम ने बताया कि 15 साल का रमीज और उसका छोटा भाई मोहम्मद अमीन अपने खेतों में काम करने गए हुए थे।

विज्ञापन


तभी पाक गोले बरसने शुरू हो गए। इससे उसके छोटे भाई अमीन की राजोरी में लाते वक्त मौत हो गई। रमीज को लेकर अस्पताल में आ गया। अजीम का कहना है कि वह तीन भाई हैं। खेतों में मेहनत-मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


एक भाई की गोलाबारी ने जान ले ली, दूसरा मौत से जंग लड़ रहा है। दूसरे भाई को अंतिम बार देखना चाहता हूं, उसके जनाजे में शामिल होना चाहता हूं, लेकिन जो आंखों के सामने हैं, इसको छोड़ कर कैसे चला जाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल भाई को नहीं पता क‌ि उसका भाई मर चुका है

firing victims are criticize Pakistan shelling

फोटो-फायर‌‌िंग में घायल हुआ स्थानीय नागर‌िक

यही नहीं, घायल रमीज को अभी इसका पता भी नहीं है कि उसका छोटा भाई मर चुका है। हालांकि घायल रमीज बार-बार अपने भाई अमीन के बारे में पूछ रहा था, लेकिन अजीम ने उसे यही कह कर टाल दिया कि उसका भाई ठीक है और राजोरी अस्पताल में भर्ती है। अजीम के पास खाने के लिए पैसे तक नहीं थे। साथ आए ग्रामीणों ने उसे खाना खिलाया।

कंडी इलाकों में इस समय मक्की की फसल लगी हुई है। इसको तैयार करने के लिए किसानों को घास काटने की जरूरत है। इन दिनों किसान घास काट रहे थे, लेकिन गोलाबारी ने खेतों में जाने पर रोक लगा दी है।

किसान अपने खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। सितंबर में मक्की की कटाई होनी है। इसकी चिंता अभी से किसानों को लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed