फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Firing on the Line of Control in Poonch district, jawan died..old landmine recovered

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा पर चली गोली, जवान की जान गई..पुरानी बारूदी सुरंग बरामद

Thu, 11 May 2023 09:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 09:35 PM IST
सार

सेना की कृष्णा घाटी सेक्टर के पथरी में गोली की आवाज आने से 10 जैक राइफल में हड़कंप मच गया। आसपास से जवान मौके पर पहुंचे और देखा कि लांस नायक जसबीर सिंह खून से लथपथ पड़ा था। 

विज्ञापन
Firing on the Line of Control in Poonch district, jawan died..old landmine recovered
जम्मू आईबी पर गश्त करते सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई

विस्तार

पुंछ उप जिला मेंढर में नियंत्रण रेखा पर पथरी गली में दुर्घटनावश अपनी ही बंदूक से चली गोली से सैन्य जवान की मौत हो गई। उसकी पहचान 10 जैक राइफल के लांस नायक जसबीर सिंह के रूप में हुई है। उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह को पैतृक गांव भेज दिया है।

विज्ञापन


वीरवार सुबह मेंढर उपजिला में सेना की कृष्णा घाटी सेक्टर के अंतर्गत पथरी में गोली की आवाज आने से 10 जैक राइफल में हड़कंप मच गया। आसपास से जवान मौके पर पहुंचे और देखा कि लांस नायक जसबीर सिंह खून से लथपथ पड़ा था। साथ ही उनकी बंदूक भी पड़ी थी।
विज्ञापन


जवानों ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया और उसे सैन्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को सैन्य अधिकारियों के हवाले कर दिया। वहीं, शाम के समय पार्थिव देह को पैतृक गांव की ओर रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास मिली पुरानी बारूदी सुरंग

पुंछ उपजिला मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास एक पुरानी बारूदी सुरंग मिली है, जिसे सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। इससे समय रहते बड़ा हादसा टल गया। उपजिला मेंढर में नियंत्रण रेखा पर साबरा गली क्षेत्र में सेना की अग्रिम चौकी के करीब एक पुरानी बारूदी सुरंग मिली।


जवानों ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते ने उसे सुरक्षित स्थान पर ले जा कर निष्क्रिय कर दिया। गौरतलब रहे कि नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों में घुसपैठ को रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं।


बारिश, बर्फबारी या भूस्खलन के कारण उनकी स्थिति में बदलाव आता है। कई बारे जानकारी नहीं होने पर सेना जवान उनकी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। ऐसे में समय रहते बारूदी सुरंग का पता चल जाने से बड़ा हादसा टल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed