फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Firing on LoC near Naushera security forces cordoned off the area

LoC पर फायरिंग: सीमा पर गश्त कर रही भारतीय सेना की टुकड़ी पर पाकिस्तान ने की फायरिंग, एक जवान घायल

Mon, 10 Feb 2025 06:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Feb 2025 06:28 PM IST
सार

घायल सैन्य जवान को प्राथमिक उपचार के दौरान हवाई मार्ग से सैन्य अस्पताल 150 जीएच राजौरी शिफ्ट किया गया। घायल सैन्य जवान की पहचान हवलदार पुरन सिंह 4 कमाऊ (कलाल बटालियन) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Firing on LoC near Naushera security forces cordoned off the area
LoC के पास फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। राजोरी जिले में एक हफ्ते में दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। केरी सेक्टर में भारतीय सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी के बाद अब नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर हमला किया है। इसमें गोली लगने से गश्ती दल का एक जवान घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सेना के जवान सोमवार को नौशेरा सेक्टर के कलाल में गश्त कर रहे थे। दोपहर बाद करीब 2:40 बजे पाकिस्तान की ओर से गश्ती दल को निशाना बनाकर स्नाइपर हमला किया गया। गोली लगने से एक जवान घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार देकर हवाई मार्ग से सैन्य अस्पताल 150 जीएच राजोरी शिफ्ट किया गया है। घायल जवान की पहचान हवलदार पूरन सिंह 4 कमाऊ (कलाल बटालियन) के रूप में बताई जा रही है। वहीं, हमले के बाद सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। हालांकि, इस हमले को लेकर सेना की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे बारतगाला में आठ फरवरी को भी पाकिस्तानी सेना ने गश्त कर रहे भारतीय जवानों पर गोलीबारी की थी। मुंहतोड़ जवाब दिए जाने पर पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद कर दी थी।
वर्ष 2020 में जेसीओ हुए थे बलिदान

केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने 2 सितंबर 2020 को गोलीबारी की थी। इसमें सेना के जेसीओ बलिदान हो गए थे। इससे पहले नौशेरा में अगस्त 2020 में पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान बलिदान हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed