फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Firing on a youth in vijaypur

Jammu News: बदमाशों ने घर में घुस युवक पर बरसाईं गोलियां, मारने के बाद हाथ काट ले गए

विज्ञापन
Firing on a youth in vijaypur
विजयपुर के गांव गड़वाल में सरेआम दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर/रामगढ़। विजयपुर के गड़वाल गांव में सोमवार को गोली मारकर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। बदमाशों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसका बाजू धड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद जाते समय बदमाश युवक के कटे बाजू को अपने साथ ही ले गए। यह बीच गांव में हुई, और युवक को बचाने के लिए कोई नहीं आया।
मृतक की पहचान अक्षय कुमार (23) पुत्र बनारसी दास निवासी गड़वाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम को करीब छह बजे दो गाड़ियों में भरकर करीब आठ से 10 बदमाश आए। उन्होंने अक्षय को गांव के मुख्य चौक पर घेर लिया। खतरा भांपते ही अक्षय जान बचाने के लिए चौक से भागा और अपने घर में घुस गया। उसने घर में घुसकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाया। बदमाश उसके पीछे ही उसके घर पहुंच गए और अक्षय पर गोलियां बरसाने लगे। बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं, जिससे अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी बदमाश रुके नहीं। उन्होंने अक्षय के बेजान शरीर पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसका बाजू काट दिया। जाते समय वे अक्षय का कटा बाजू अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

---
मदद के लिए नहीं पहुंचा कोई पड़ोसी
जिस समय अक्षय पर हमला हुआ, उस समय अक्षय के पिता बनारसी दास घर में ही थे। उन्होंने गोलियां चलने के साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया था, लेकिन मोहल्ले से उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। इसके कारण बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पिता ने बताया - गांव के ही युवक हैं हत्यारे
वारदात के बाद सूचना मिलने पर अतिरिक्त एसपी सुरिंदर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में बनारसी दास ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में कुछ युवक उनके गांव के ही थे। उन्होंने किसी पुरानी रंजिश के कारण अक्षय की हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---
अक्षय पर हमला करने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने कोई 10 से 12 दिन पहले रामगढ़ के सुझातपुर में एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वह युवक भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के छापामारी शुरू कर दी है। जल्द सभी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
- सुरिंदर चौधरी, अतिरिक्त एसपी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed