फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   firing in pulwama ex mla house

कश्मीर में पूर्व विधायक के घर आतंकियों ने की फायरिंग, हथियार लूटने की कोशिश नाकाम

Wed, 28 Sep 2016 10:26 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 28 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
firing in pulwama ex mla house
आतंकी - फोटो : FILE
दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने हथियार लूटने के लिए दो वारदातों को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


शोपियां में पूर्व एमएलसी के घर से सुरक्षा गार्ड की रायफल लूटने में आतंकी कामयाब रहे जबकि पुलवामा के राजपोरा इलाके में चार आतंकियों ने हथियार लूटने की कोशिश की जिसे नाकाम कर दिया
गया। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

शोपियां में सीपीआई (एम) के पूर्व एमएलसी अब्दुल रहमान टुकरू के अनुसार उनके सुरक्षा गार्ड की रायफल को लूटकर संदिग्ध आतंकी फरार हो गया। हथियार लूटने वाले युवक का नाम सामने आ रहा है लेकिन शिनाख्त को लेकर फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। वह सुरक्षा गार्ड की एके47 और 30 राउंड लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड की मुस्तैदी से आतंकी मंसूबा नाकाम

firing in pulwama ex mla house
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
वहीं बुधवार को ही रात के समय दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पीडीपी के पूर्व विधायक सैयद बशीर के घर के बाहर सुरक्षा गार्ड की पोस्ट पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी।

तीन से चार की संख्या में आए आतंकियों ने सुरक्षा गार्ड से हथियार लूटने की कोशिश की जिसे सुरक्षा गार्ड ने जवाबी फायरिंग कर नाकाम कर दिया। जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। एसएसपी पुलवामा रईस अहमद ने बताया तीन से चार आतंकियों ने हथियार छीनने की कोशिश की थी जिसे सुरक्षा गार्ड ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed